The Lallantop

'टॉक्सिक' की ऐसी दुर्गति हो गई जो यश ने कभी सोचा भी नहीं होगा!

'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. मगर मंडे टेस्ट में ये 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद उसके पहले छह दिनों में कुल 264.80 करोड़ रुपये का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन हुआ, जिसमें सोमवार को मात्र 8.85 करोड़ का संग्रह था।
  • फिल्म का कमजोर प्रदर्शन मुख्य रूप से इसकी उच्च लागत (500-600 करोड़) और लगातार गिरते डे-वाइज़ कलेक्शनों के कारण हुआ, जबकि किसी भी अन्य फिल्म से क्लैश नहीं हुआ।
  • फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.05 करोड़ पहुंचने के बावजूद बजट वसूलना मुश्किल नजर आ रहा है, जिससे इसके लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करना आवश्यक हो सकता है।

Yash ने Toxic पर अपने करियर के प्राइम चार साल लगाए हैं. मगर लोगों ने फिल्म को ऐसा रिजेक्ट किया कि ये महा-डिजास्टर बनने की कगार पर पहुंच गई है. हाल ये है कि 140 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली ‘टॉक्सिक’, सोमवार आने तक सिंगल डिजिट पर क्रैश कर गई. यहां से फिल्म का रिकवर कर पाना लगभग नामुमकिन-सा है.

Advertisement

26 अगस्त को रिलीज़ हुई 'टॉक्सिक' को किसी भी अन्य बड़ी फिल्म से क्लैश का सामना नहीं करना पड़ा था. फिर भी ये लगातार ढलान पर है. 500 से 600 करोड़ के बजट पर बनी किसी फिल्म के हिसाब से इसका वीकेंड कलेक्शन भी कमजोर रहा. और मंडे टेस्ट में तो ये फिल्म पूरी तरह धूल फांकने लगी.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने पहली सोमवारी को भारत में केवल 8.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इतनी बड़ी फिल्म का डबल डिजिट भी न छू पाना, काफी बुरा रिकॉर्ड है. मगर जब आप फिल्म के डे वाइज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हैं, तो उसमें लगातार आ रही ढलान को देख इस आंकड़े पर कोई आश्चर्य नहीं होता. फिर भी ये रविवार की तुलना में लगभग 20 करोड़ रुपए कम है और इस बात का सबूत भी कि 'टॉक्सिक' बहुत बड़ी डिजास्टर बनने जा रही है.

Advertisement

‘टॉक्सिक’ का अब तक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,

पहला दिन (बुधवार) - 120.75 करोड़
दूसरा दिन (गुरुवार) - 45.10 करोड़
तीसरा दिन (शुक्रवार) - 32.25 करोड़
चौथा दिन (शनिवार) - 30.15 करोड़
पांचवां दिन (रविवार) - 27.70 करोड़
छठा दिन (सोमवार) - 8.85 करोड़ रुपए

टोटल: 264.80 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

Advertisement

मंडे टेस्ट तक 'टॉक्सिक' ने भारत में 264.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ओवरसीज़ मार्केट में फिल्म ने 39.25 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.05 करोड़ तक पहुंचा है. गौर करने वाली बात ये है कि इसमें से 140 करोड़ पहले दिन ही आ गए थे. ऐसे में ये बताने की जरूरत नहीं कि इस वक्त फिल्म का कितना बुरा हाल हो चुका है. यहां से 'टॉक्सिक' को अपना बजट वसूलने के लिए भी कम-से-कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे, जो इसके थिएट्रिकल ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अब नामुमकिन-सा है.

वीडियो: किस मामले में 'आदिपुरुष' से भी फिसड्डी निकली यश स्टारर 'टॉक्सिक'?

Advertisement