Akshay Kumar की कॉमेडी फिल्म में किन नए एक्टर्स की एंट्री हो गई है? Ramayana के मेकर्स दशहरा से ठीक पहले कौन सा ब्रह्मास्त्र चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं? Karan Johar महाभारत के किस किरदार पर फिल्म बनाने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
रणबीर की 'रामायण' के मेकर्स दशहरा से ठीक पहले चलाएंगे प्रमोशन का ब्रह्मास्त्र?
दशहरा से ठीक एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को सनी देओल का जन्मदिन है.

# GI: Joe की दुनिया में ब्रैडली कूपर की एंट्री
ब्रैडली कूपर फिल्म 'जीआई जो' (GI Joe) में कास्ट हो गए हैं. वो इस फिल्म में ड्यूक यानी कॉनराड एस. हाउज़र का रोल करेंगे. जो 'जीआई जो' कॉमिक्स का पॉपुलर फर्स्ट सार्जेंट और फील्ड कमांडर है. फिल्म को डैनी मैकब्राइड डायरेक्ट करेंगे. पैरामाउंट पिक्चर्स की इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी नहीं बताई गई है.
# साइबर थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे निकोलस केज
निकोलस केज साइकोलॉजिकल साइबर थ्रिलर फिल्म 'क्ले' (C.L.A.Y) को लीड करेंगे. फिल्म में माइकल शीन, जोर्डी मॉला और एड्रियन टोपोल भी नजर आएंगे. साइमन एफ्रम इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ डायरेक्शन भी करेंगे. कहानी एक शानदार लेकिन अकेले रहने वाले कंप्यूटर प्रोडिजी की है, जो C.L.A.Y. यानी क्लाउन्स लाफिंग एट यू (Clowns Laughing At You) नाम के अंडरग्राउंड हैकर ग्रुप से जुड़ जाता है. इसके बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां, क्रिमिनल सिंडिकेट्स और राइवल हैकर्स उसके पीछे पड़ जाते हैं. फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से लंदन में शुरू होगी.
# सोनाक्षी-ज़हीर की फिल्म का पहला लुक आया
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' का फर्स्ट लुक आ गया है. करण रावल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रोमांटिक थ्रिलर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर होगी. फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म में इन एक्टर्स की एंट्री
अक्षय कुमार की अगली कॉमेडी अब और भी बड़ी हो गई है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद खान के डायरेक्शन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म में आर. माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन की एंट्री हो गई है. कहानी अधेड़ मर्दों के इर्द-गिर्द घूमेगी और इसे कॉमेडी ऑफ एरर्स के अंदाज़ में बनाया जाएगा. एकता कपूर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं. फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लंदन में शुरू होगी.
# दशहरा से ठीक पहले ब्रह्मास्त्र चलाएंगे 'रामायण' मेकर्स!
'रामायण' की रिलीज़ में अब करीब एक महीने का समय बचा है. मेकर्स ने इसका प्रमोशन भी धूमधाम से शुरू कर दिया है. लेकिन मेकर्स ने प्रमोशन का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र दशहरा के ठीक एक दिन पहले के लिए बचाकर रखा है. दशहरा यानी 20 अक्टूबर के मौके पर 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है. ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सनी देओल के जन्मदिन यानी 19 अक्टूबर को फिल्म में उनके लॉर्ड हनुमान वाले लुक का फर्स्ट लुक सामने आ सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
# गदाधारी भीम पर फिल्म बना रहे करण जौहर
डायरेक्टर अभिषेक वर्मन मॉडर्न मायथोलॉजिकल सुपरहीरो फिल्म 'गदाधारी भीम' बना रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेगा. कहानी इंडियन माइथोलॉजी से इंस्पायर्ड होगी. मगर सेटिंग आज के दौर की रहेगी. फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन और VFX देखने को मिलेगा. मेकर्स भीम के रोल के लिए किसी A-लिस्ट स्टार को कास्ट करना चाहते हैं. मगर अब तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है.
वीडियो: बड़े-बड़े अवॉर्ड विनर्स एक साथ! 'रामायण' ने ऑस्कर की तैयारी कर ली?













