The Lallantop

'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर आएंगी नज़र

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का ये नौवां और अंतिम सीज़न है.

Advertisement
post-main-image
सलमान और करिश्मा 90 के दशक में 'अंदाज़ अपना अपना', 'जुड़वा' और 'बीवी नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण फिल्म के मेकर्स ने 5 नवंबर को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनेताओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें रणबीर कपूर और अन्य कलाकार शामिल होने की संभावना है।
  • फिल्म रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना इस दृष्टि से बनाई जा रही है क्योंकि इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज के दिन इसे राजनीतिक और सांस्कृतिक स्तर पर विशेष स्थान दिलाया जाना है।
  • स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन राजनीतिक हस्तियों को फिल्म देखने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही मेकर्स इस इवेंट के लिए आधिकारिक मंजूरियां लेने में लगे हैं और अन्य स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएंगी।

Ramayana के मेकर्स इसकी रिलीज़ के दिन कौन सा धांसू सियासी दांव चलने की प्लानिंग कर रहे हैं? vijay deverakonda और rashmika mandanna स्टारर Ranabaali को CBFC ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया है? Salman Khan के साथ koffee with karan 9 में किस हीरोइन की एंट्री होने वाली है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' मेकर्स का ये सियासी दांव कमाल कर देगा!

रणबीर कपूर की 'रामायण' अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने वाली है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर को फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज़ के दिन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनेताओं के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग प्लान की जा रही है. हालांकि, इसके लिए मेकर्स अभी ज़रूरी मंज़ूरियां लेने में जुटे हैं और इवेंट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और डायरेक्टर नितेश तिवारी के इस स्क्रीनिंग में शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा फिल्म की दो और स्क्रीनिंग भी प्लान किए जाने की खबरें हैं. एक मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में और दूसरी दिल्ली में खास लोगों के लिए. 'रामायण: पार्ट 1' को दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज़ होगी.

Advertisement

# बिना कट के पास हुई विजय-रश्मिका की 'रणबाली'

'रणबाली' को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के हरी झंडी मिल गई है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना की इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिला है. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सेंसर बोर्ड ने एक भी कट नहीं लगाया. राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ब्रिटिश राज के दौर में रायलसीमा के लोगों के संघर्ष की कहानी दिखाएगी. विजय फिल्म में रणबाली के रोल में हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जयम्मा का रोल कर रही हैं. फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

 # आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' का नया ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का नया ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. पहले ट्रेलर के बाद मेकर्स ने इस बार कॉमेडी, एक्शन और कन्फ्यूजन का डोज़ बढ़ा दिया है. आकाश कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल का रोल कर रहे हैं. जिसकी याददाश्त चली जाती है और वो खुद को भारतीय एजेंट समझने लगता है. राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और रघुबीर यादव समेत कई दमदार एक्टर्स फिल्म का हिस्सा हैं. 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'किंग' के गाने में शाहरुख से ज्यादा सुहाना का जलवा होगा!

शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. सिद्धार्थ आनंद ने 11 अक्टूबर से मुंबई में फिल्म का फाइनल शेड्यूल शुरू कर दिया है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल शाहरुख के साथ बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं, जिन्हें अक्टूबर के मिड तक पूरा करने की तैयारी है. इसके बाद सुहाना खान पर फिल्माया जाने वाला एक नया डांस सॉन्ग शूट होगा. इस गाने को पीयूष और शाज़िया कोरियोग्राफ करेंगे. इसकी शूटिंग फिल्म सिटी के बड़े सेट पर होगी. 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'कॉफी विद करण 9' में सलमान के साथ दिखेंगी करिश्मा?

सलमान खान के साथ 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में सलमान के साथ करिश्मा कपूर भी अचानक एंट्री लेंगी. हालांकि, एपिसोड में वो कितने समय के लिए दिखेंगी, ये अभी साफ नहीं हुआ है. करण जौहर के इस चैट शो का ये नौवां और आखिरी सीज़न है, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर होगी. खास बात ये है कि सलमान और करिश्मा 90 के दशक में 'अंदाज़ अपना अपना', 'जुड़वा' और 'बीवी नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में दोनों को एक बार फिर साथ देखना फैन्स के लिए काफी नॉस्टैल्जिक होगा.

# 'जेलर 2' ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड बना डाला

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज़ से पहले ही बुक माई शो पर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 लाख टिकटों के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही ये ऐसी तीसरी फिल्म बन गई है, जिसने बुक माई शो पर प्री-सेल्स में ये आंकड़ा छुआ है. इससे पहले 'कूली' और 'लियो' जैसी फिल्मों ने रिलीज़ से एक दिन पहले इससे कहीं ज्यादा टिकटें बेची थीं. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. उम्मीद जताई जा  रही है कि 'जेलर 2' वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

वीडियो: 'रामायण' के दूसरे ट्रेलर को लेकर मेकर्स क्या बड़ा गेम प्लान कर रहे?

Advertisement