The Lallantop

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' अकेले पांच फिल्मों के लिए मुसीबत बन गई!

'दृश्यम 3' के कारण रजनीकांत, राजकुमार राव, विद्युत जामवाल, यामी गौतम और विजय देवरकोंडा की फिल्मों को शोज़ नहीं मिल रहे.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' ने 500 करोड़ रुपए से अधिक कमा लिए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है और सिनेमाघरों में इसे ज्यादा शोज़ दिए जा रहे हैं।
  • फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थिएटर मालिकों से कई शोज़ की विशेष मांग की है, जिससे अन्य फिल्मों के लिए शोज़ कम हो गए हैं।
  • शोज़ के इस वितरण विवाद के कारण बाकी फिल्मों की अडवांस बुकिंग प्रभावित हुई है और समस्या के समाधान के लिए अभी कोई निश्चित समय नहीं दिया गया है।

Ajay Devgn की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक कमा लिए हैं. सिनेमाघरों में इसे खूब दर्शक मिल रहे. ये बात Rajinikanth की Jailer 2, Rajkummar Rao की Prahaar और Vidyut Jamwal की Street Fighter जैसी पांच फिल्मों के लिए मुसीबत बन गई है. 'दृश्यम 3' के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिनेमाघरों से इतने शोज़ मांग लिए कि उन्हें इसकी भरपाई के लिए बाकी फिल्मों से कटौती करनी पड़ेगी.

Advertisement

'दृश्यम 3' 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी. जल्द इसकी रिलीज़ का तीसरा हफ्ता शुरू हो जाएगा. चूंकि इस फिल्म को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने तय किया है कि वो इसे आगे भी कन्टिन्यू रखेंगे. इस कारण उन्होंने थिएटर ओनर्स के सामने कुछ शर्तें रख दी हैं. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में एक ट्रेड सूत्र ने बताया,

"डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिनेमाघर मालिकों से कहा है कि 16 अक्टूबर से दृश्यम 3 के लिए हर दिन कुछ तय शोज़ रखे जाएं. सिंगल स्क्रीन वाले थिएटर्स में फिल्म के कम-से-कम 3 शो, दो स्क्रीन वाले में 5 और तीन स्क्रीन वाले में 6 शो रखने की मांग की गई है. तीन स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में एक शो सुबह का होना चाहिए. इस तरह, चार स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 7 शो और पांच स्क्रीन वाले से 8 शो मांगे गए हैं. इन दोनों में भी एक शो सुबह का होना चाहिए. वहीं, छह स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में 10 शो और सात या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले थिएटर्स में कम-से-कम 15 शो चलाने की मांग की गई है."

Advertisement

इस वीकेंड थिएटर्स में रजनीकांत की 'जेलर 2', यामी गौतम की 'नई नवेली', राजकुमार राव की 'प्रहार', विद्युत जामवाल की 'स्ट्रीट फाइटर' और विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' रिलीज़ होने वाली है. ये सभी फिल्में नॉर्थ-साउथ में ठीक-ठाक दर्शक बटोर सकती हैं. लेकिन 'दृश्यम 3' वालों की डिमांड ने सिनेमाघर मालिकों को दुविधा में डाल दिया है. वो मेकर्स से मोल-भाव करने की कोशिश कर रहे हैं.

शो डिस्ट्रीब्यूशन पर इस गहमा-गहमी की वजह से कई सिनेमाघरों में बाकी पांच फिल्मों की अडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो पाई है. ये पूछे जाने पर कि ये मामला कब तक सुलझेगा, सूत्र ने बताया कि अभी कुछ भी तय नहीं है. ऐसी सिचुएशन केवल अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की वजह से बनी है. वैसे, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 501.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इस तरह ये अजय के करियर की सबसे कमाऊ मूवी बन गई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर फिल्म को तीसरे हफ्ते में ठीक-ठाक शोज़ मिले, तो ये 600 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी.

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement

Advertisement