The Lallantop

'पठान' और 'जवान' से भी दमदार होगा शाहरुख की 'किंग' का टीज़र, कब होगा रिलीज़?

'किंग' के अंतिम शेड्यूल में शाहरुख और करीना कपूर वाला गाना फिल्माया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'किंग' देश की सबसे महंगी एक्शन मूवी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'किंग' का पहला टीज़र शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा, जिसे सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में तैयार किया गया है और इसका बजट 350 करोड़ रुपए है।
  • फिल्म के टीज़र और शूटिंग की तैयारियां अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हुईं, जो दर्शकों की पठान और जवान जैसी फिल्मों की अपेक्षाओं के कारण प्रेरित हैं।
  • टीज़र रिलीज़ के साथ 'किंग' का आधिकारिक प्रमोशन शुरू होगा और फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Shah Rukh Khan स्टारर King 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अभी इसकी रिलीज़ में दो महीने से अधिक का समय बचा है. फिर भी फैंस Siddharth Anand से लगातार इसका टीज़र रिलीज़ करने की डिमांड कर रहे. खबर है कि मेकर्स शाहरुख के बर्थडे यानी 02 नवंबर को इसे डिजिटली शेयर करेंगे. इस टीज़र को कुछ इस तरह काटा जा रहा है कि Pathaan और Jawan जैसी फिल्में भी फ़ीकी नज़र आने लगें.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को किंग का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ करने वाले हैं. ये टीम की तरफ से शाहरुख के सभी फैंस के लिए एक रिटर्न गिफ्ट होगा. सिद्धार्थ इस बार शाहरुख को एक नए अंदाज़ में पेश करने वाले हैं. टीज़र कट बेहद जबरदस्त है. इसमें शाहरुख का एक ऐसा अंदाज़ नजर आएगा, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया. उनके डायलॉग्स लार्जर दैन लाइफ़ होने के साथ क्लासी और स्टाइलिश भी होंगे."

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस टीज़र रिलीज़ के साथ 'किंग' का ऑफिशियल प्रमोशन शुरू हो जाएगा. इस मूवी को 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा है. भारत में किसी भी दूसरी एक्शन फिल्म पर इतने पैसे नहीं खर्चे गए. सूत्र के मुताबिक,

"अगर दर्शकों को पठान और जवान का स्केल पसंद आया था, तो विश्वास रखिए, सिद्धार्थ आनंद किंग को उनसे भी बड़े लेवल पर ले जा रहे हैं. मूवी का एक्शन, थ्रिल और म्यूज़िक, इस क्रिसमस पर दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सपीरियन्स देने वाला है."

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर यानी बीते हुए कल से 'किंग' के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है. शाहरुख फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक तगड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रहे. सिद्धार्थ अगले कुछ दिनों में बचे-खुचे एक्शन सीन्स की शूटिंग पूरी कर लेंगे. उसके बाद वो शाहरुख और करीना कपूर खान के 'डैडी कूल' गाने को फिल्माएंगे. रही रिलीज़ की बात तो ये मूवी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?

Advertisement