The Lallantop

अभिजीत दिपके ने लोगों को फिर जुटने की नई तारीख और जगह बता दी

CJP Abhijeet Dipke flag March: ये अपील सौरव दास, आशुतोष रांका को जेल भेजने के बाद की गई है. दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को आशुतोष, सौरव और अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर घुसने के आरोप में एहतियातन हिरासत में लिया था.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके ने सभी लोगों से तिरंगा के साथ सीपी आने के लिए कहा है. (Courtesy-abhijeet_dipke)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में भारतीय ध्वज के साथ एकजुट होने और तिरंगा मार्च निकालने की जनता से अपील की है।
  • दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को तिरंगा लहराने के आरोप में पांच दिन की न्यायिक हिरासत के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया था, जिससे विरोध प्रदर्शन का माहौल बन गया।
  • अपील के बाद दिल्ली सहित अन्य शहरों में तिरंगा मार्च और प्रदर्शन की संभावना बढ़ गई है, जबकि पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर अन्य तीन स्थान निर्दिष्ट किए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता से फिर एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने 16 अक्टूबर को भारतीय ध्वज के साथ लोगों को कनॉट प्लेस आने के लिए कहा है. 

Advertisement

ये अपील सौरव दास, आशुतोष रांका को जेल भेजने के बाद की गई है. दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को आशुतोष, सौरव और अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर घुसने के आरोप में एहतियातन हिरासत में लिया था. बुधवार को तीनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया. वहीं, अंजिक्य शिंदे को बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल भेजे गए, 5 दिन की न्यायिक हिरासत

Advertisement
‘तिरंगा लहराना क्राइम नहीं’

सौरव और आशुतोष को जेल भेजे जाने की अभिजीत दिपके ने आलोचना की. उन्होंने एक पोस्ट में कहा है कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. कुछ देर बाद उन्होंने लोगों से कनॉट प्लेस आने की अपील कर दी. 14 अक्टूबर को दिपके ने कहा,

“जैसे कि आप लोगों को पता है सौरभ और आशु को बस ‘तिरंगा’ लहराने के लिए जेल में डाला गया है. मैं सभी देश भक्तों से रिक्वेस्ट करता हूं जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं, 16 अक्टूबर को शाम को 5:00 बजे सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस में तिरंगे के साथ आइए. वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे. हम बता देंगे कि तिरंगा लहराना क्राइम नहीं है.”

अभिजीत ने दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों से भी तिरंगा लहराने की अपील की. उन्होंने कहा,

Advertisement

“जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वह अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालिए. बता दीजिए इन लोगों को, इन तानाशाह को कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइड है. उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है. हो सकता है इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा. लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा प्राइड है और उसे मैं लहरा कर ही रहूंगा.”

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को ‘प्रोटेस्ट साइट’ से डिनोटिफाई कर दिया है. ऐसा करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया. इसके साथ ही प्रोटेस्ट के लिए तीन नए ग्राउंड तय किए गए. ये हैं- रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड.

वीडियो: राहुल-प्रियंका गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं ये लड़की कौन हैं?

Advertisement