The Lallantop

दुनियाभर की 40 भाषाओं में रिलीज़ होगी रणबीर की 'रामायण'

'रामायण' किन भाषाओं में रिलीज़ होगी, इसकी पूरी लिस्ट अगले एकाध हफ्ते में आ जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को हिंदी बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस को मिली है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का थिएट्रिकल रिलीज 5 नवंबर को होगी, जिसे लगभग 40 भाषाओं में डब कर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
  • फिल्म के ग्लोबल स्तर पर रिलीज का कारण दर्शकों तक भाषाई बाधा के बिना पहुँचना है, जिसके लिए मेकर्स ने इसे कई विदेशी भाषाओं में डब किया है।
  • इस फिल्म की इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स के जिम्मे है, जो इसे करीब 59000 स्क्रीन्स पर रिलीज करेंगे, जिससे देश-विदेश में व्यापक दर्शक आधार मिल सकेगा।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के थिएट्रिकल रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है. सिनेमाघरों तक आने में इस फिल्म को अब एक महीने से भी कम समय बाकी है. इस बीच खबर है कि मेकर्स इसे दुनियाभर की 40 भाषाओं में रिलीज़ करेंगे. फिल्म को ग्लोबल स्केल पर ले जाने के लिए मूवी को हिंदी और इंग्लिश समेत कई देसी-विदेशी भाषाओं में डब करवाया गया है.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"दुनियाभर के दर्शकों तक फिल्म को पहुंचाने और इसे उनके लिए खास बनाने के लिए रामायण को करीब 40 भाषाओं में डब किया गया है. इससे विदेशी ऑडियंस भी इस मूवी को अपनी भाषा में देख और समझ सकेगी. अब उन्हें सबटाइटल पढ़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. ये पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को इतने बड़े स्केल और भाषाओं में डब किया जा रहा है. हालांकि इसे किन-किन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, इसकी पूरी लिस्ट अगले एक-दो हफ्तों में रिलीज़ कर दी जाएगी."

Advertisement

'रामायण' के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स को मिली है. वो दुनिया की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनीज़ में से एक है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स और सोनी पिक्चर्स के बीच 25 मिलियन यानी 240 करोड़ रुपए की डील हुई है. मगर सोनी ये पूरा पैसा मेकर्स को देने की जगह फिल्म की मार्केटिंग पर लगा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'रामायण' को इंटरनेशनल मार्केट में 50000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. भारत में ये 9000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आएगी. यानी ओवरऑल ये मूवी 59000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी. भारत में आज तक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज़ नहीं मिली है.

वैसे, अमेरिका में 'रामायण' इंग्लिश और हिंदी, दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी. मगर दोनों वर्जन्स के रनटाइम में करीब 30 मिनट का फर्क है. हिंदी वर्जन की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट है. वहीं इंग्लिश वाले को 30 मिनट छोटा कर दिया गया है. इसलिए उसका रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट के आसपास होगा. वो इसलिए क्योंकि मेकर्स ने अमेरिकन ऑडियंस की सुविधा के लिए फिल्म के गाने और इंटरवल हटा दिए हैं. हालांकि 'रामायण' के चाइनीज़ वर्जन से भी 33 मिनट का फुटेज उड़ाए जाने की खबरें हैं. मगर उसके पीछे फिल्म के धार्मिक कॉन्टेन्ट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिसे चीन में प्रमोट नहीं किया जाता. रही रिलीज़ की बात, तो ये मूवी वर्ल्डवाइड 05 नवंबर को रिलीज़ होगी. वहीं इसके पेड प्रिव्यूज़ 04 नवंबर से शुरू हो जाएंगे.

वीडियो: 'रामायण' की रिलीज़ डेट पर मेकर्स की ये चूक ले डूबेगी फिल्म?

Advertisement

Advertisement