The Lallantop

'रामायण' के मेकर्स ने कुछ घंटों पहले अचानक ट्रेलर लॉन्च कैंसल क्यों कर दिया?

मेकर्स का कहना है कि उन्होंने सोनी के साथ हुई डील के कारण ट्रेलर को टाला है. वहीं लोग इसके पीछे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को वजह बता रहे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को भारत में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन डिस्ट्रीब्यूट कर रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई की सुबह रिलीज़ होना था, लेकिन मेकर्स ने इसे Sony Pictures Entertainment के साथ हुई डील के कारण अचानक पोस्टपोन कर दिया।
  • ट्रेलर पोस्टपोन करने के पीछे एक कारण देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शन और इसके प्रभावों की वजह से इसे टालने का अनुमान लगाया जा रहा है।
  • ट्रेलर की नई रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन हो सकता है कि इसे 30 जुलाई को रिलीज़ हो रही 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ अटैच किया जाए।

आज यानी 24 जुलाई की सुबह Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का ट्रेलर आने वाला था. मगर बीच रात मेकर्स ने ऐलान किया कि वो इसे अचानक पोस्टपोन कर रहे. इसके लिए Sony Pictures Entertainment के साथ हुई एक डील को जिम्मेदार ठहराया गया. मगर आम लोगों का मानना है कि उन्होंने इस ट्रेलर लॉन्च को Student Protest के कारण टाला है.

Advertisement

18 जुलाई को दिल्ली के भारत मण्डपम में जर्नलिस्ट्स और कई जाने-माने लोगों की मौजूदगी में ‘रामायण’ का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया था. मगर तब उस हॉल के बाहर कोई भी उसे देख नहीं सका. 23 जुलाई यानी कल नमित मल्होत्रा ने सैन डिएगो कॉमिक कॉन में भी इसका डेब्यू करवा दिया. शेड्यूल के हिसाब से आज इसे दुनियाभर में डिजिटली रिलीज़ हो जाना था. लॉन्च की टाइमिंग सुबह 8 से 10 बजे के बीच की रखी गई थी. मगर अचानक नमित ने सुबह 3-4 बजे के आसपास इसे पोस्टपोन कर दिया.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए वो बताते हैं कि 'रामायण' और सोनी पिक्चर्स के बीच एक डील हुई है. सोनी अब फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालेगी. नमित के मुताबिक, भारतीय सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. ऐसे में उन्हें 'रामायण' को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह दुनिया भर में ले जाने पर गर्व हो रहा. गौर करने वाली बात ये है कि पोस्ट के अंत में उन्होंने देश के युवाओं के संबंध में एक बात कही. वो लिखते हैं,

Advertisement

"इस देश के युवा हमारा भविष्य हैं. अपना भविष्य बचाने के लिए हम अपना बेस्ट देंगे."

ramayana
नमित मल्होत्रा का पोस्ट.

देखा जाए तो इस बात का ट्रेलर के लॉन्च या पोस्टपोन होने से कोई सीधा कनेक्शन नजर नहीं आ रहा. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नमित ने ये बात देश भर में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर कही है. अभी सड़क से लेकर संसद तक ये मुद्दा हर तरफ गर्माया हुआ है. इसलिए लोगों का अनुमान है कि नमित ने 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च सोनी से हुई डील की वजह से नहीं, बल्कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से टाला है. कहा तो ये भी जा रहा है कि मेकर्स 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज़ हो रही 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ अटैच करेंगे. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं. खुद नमित ने भी ट्रेलर की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. जहां तक मूवी की बात है, 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीपावली के आसपास रिलीज़ होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर आएगा.

वीडियो: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ 'रामायण' का ट्रेलर!

Advertisement

Advertisement