क्या Yash स्टारर Toxic की OTT रिलीज़ डेट सामने आ गई है? क्या Ranveer Singh एक बार फिर अपनी फिल्म Pralay से Dhurandhar जैसा ही तूफान उठाने वाले हैं? क्या Ramayana के मेकर्स ने पहले गाने के बाद फिर से इंटरनेट पर बवंडर उठाने की तैयारी कर ली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
पहले गाने के बाद 'रामायण' के मेकर्स ने इंटरनेट पर कौन सा नया बवंडर उठाने की तैयारी कर ली?
दावा है कि 'रामायण' मेकर्स रावण या हनुमान का कैरेक्टर टीजर रिलीज़ कर सकते हैं.

# 'रामायण' से क्लैश करेंगी नयनतारा!
दीवाली पर 'रामायण' की राह आसान नहीं होने वाली. रणबीर कपूर और साई पल्लवि की 'रामायण: पार्ट-1' से टकराने नयनतारा की फिल्म 'मूकुति अम्मन 2' आ रही है. मेकर्स ने अनाउंस किया कि ये फिल्म 6 नवंबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. खास बात ये कि नयनतारा की ये फिल्म सिर्फ तमिल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम में भी रिलीज़ होगी. हालांकि 'रामायण' 6 तारीख को इंडिया से बाहर रिलीज़ होगी. इंडिया में इसे दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.
# 'रामायण' के गाने के बाद रावण का टीज़र उठाएगा बवंडर?
'रामायण' के पहले गाने 'जय जय राम' ने आते ही समा बांध दिया. अब फैंस की नजरें फिल्म में रावण के पात्र पर टिकी हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 'जय जय राम' के बाद मेकर्स रावण का भी एक स्पेशल टीज़र रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसमें सिर्फ रावण के कैरेक्टर की झलकियां होंगी. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी रावण के किसी नए टीज़र की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. ये फिल्म 8 नवंबर को भारत में और 6 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी.
# रणवीर सिंह 'प्रलय' में 'धुरंधर' से भी बड़ा तूफान उठाएंगे?
'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह 'प्रलय' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में वो एक ऐसे अवतार में वापस आ रहे हैं, जिसे देख फैंस के होश उड़ने वाले हैं. 'प्रलय' से रणवीर का नया धांसू लुक सामने आया है. एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रणवीर का लुक लीक हो गया है. लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि 'प्रलय' में रणवीर का किरदार और फिल्म का स्केल 'धुरंधर' से भी बड़ा धमाका कर सकता है. 'प्रलय' एक पोस्ट अपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी थ्रिलर है. जिसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'रामायण' के मेकर्स तरकश का सबसे बड़ा तीर चलने वाले हैं?
'रामायण' के पहले गाने के बाद अब फैन्स की नजरें फिल्म के अगले बड़े रिवील पर टिक गई हैं. अब खबर है कि मेकर्स प्रमोशन में अपने तरकश का सबसे असरदार तीर चलाने वाले हैं. वो है सनी देओल के किरदार हनुमान का फर्स्ट लुक. एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब अगला रिवील सनी देओल के लुक का कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो 'जय जय राम' के बाद 'रामायण' का अगला रिवील फिर से सोशल मीडिया पर बवंडर खड़ा कर सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि 'रामायण' मेकर्स रावण या हनुमान का कैरेक्टर टीजर रिलीज़ कर सकते हैं. इसको लेकर ऑफिशियली अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.
# 'हैवान' बनेगी अक्षय कुमार की 11 साल में सबसे बड़ी फ्लॉप?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का कलेक्शन अब मेकर्स को डराने लगा है. 11 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले सोमवार को एक करोड़ रुपये से भी कम कमाए हैं. इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 8.05 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है. अगर कमाई का यही हाल रहा, तो 'हैवान' अक्षय कुमार की पिछले 11 साल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.
# यश स्टारर 'टॉक्सिक' की ओटीटी रिलीज़ डेट पक्की?
यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के उलट प्रदर्शन किया है. इससे मेकर्स को भी तगड़ा घाटा हुआ. अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर उतरने की तैयारी कर रही है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' को 25 सितंबर, 2026 से जी5 पर प्रीमियर किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने अब तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.
वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स को यश की 'टॉक्सिक' वाला दांव महंगा पड़ने वाला है?










