The Lallantop

अगर सलमान खान नहीं होते, तो रवीना टंडन का फिल्मी करियर कभी शुरू नहीं होता

Raveena Tandon की मां Veena Tandon ने बताया कि उनकी बेटी कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी. फिर दोस्तों ने मनाया कि Salman Khan की फिल्म मत छोड़ो.

Advertisement
post-main-image
रवीना ने महज़ 17 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था.

Raveena Tandon ने नेटफ्लिक्स की सीरीज़ Aranyak से अपना कमबैक किया. हाल ही में उन्हें डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म Patna Shuklla में भी देखा गया था. 90 के दशक में उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं. इसमें ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसे नाम शामिल हैं. रवीना एक फिल्म फैमिली से आती हैं. उनके पिता रवि टंडन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. इस लिहाज़ से उनके लिए फिल्मों में आना मुश्किल नहीं था. हालांकि रवीना की मां वीणा टंडन ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी का फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं था. फिर जब दोस्तों ने कहा कि सलमान खान के साथ फिल्म करने का मौका मिल रहा है, तो इसे जाने मत दो. इसी वजह से रवीना ने अपनी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. इस मौके पर एचटी सिटी ने वीणा टंडन से बात की. इस बातचीत में उन्होंने अपने शुरुआती जीवन और बच्चों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उनकी मां का कम उम्र में ही निधन हो गया था. वो अपने पिता और बहन के साथ बड़ी हुई. वीणा बताती हैं उन्होंने एसएनडीटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की. ग्रैजुवेशन होने के बाद उनकी शादी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रवि टंडन से हुई. 

वीणा ने अपनी फैमिली के बारे में बताया:

Advertisement

मैं हमेशा अपने पति की ताकत बनकर बैकग्राउंड में रहती थी. इससे मैं बेहद खुश थी. वो अपने काम में पूरे दिन बिज़ी रहते थे. इसलिए मैं ही अपने दोनों बच्चों की देखभाल करती थी. बच्चों को स्कूल ले जाना और उनको अच्छी तरह से बड़ा करने का काम मैं करती थी. एक दिन में मेरे पति की तीन शिफ्ट होती थी. मुझसे जो अच्छा हो सकता था मैंने वह किया. मैंने कभी भी बॉलीवुड पार्टीज़ नहीं अटेंड की हैं. मैं उनसे हमेशा दूर रही और अपने बच्चों को भी दूर रखा.

जब पूछा गया कि उनकी बेटी रवीना फिल्मों में कैसे आईं, इस पर उनका कहना था:

उन्हें फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी. इसी बीच उन्हें ‘पत्थर के फूल’ ऑफर हुई. फिल्म में उनके अपोज़िट सलमान खान थे. तब उनके दोस्तों ने कहा, ‘अरे सलमान खान की फिल्म है. करो-करो’.

Advertisement

रवीना ने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने करीब 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को सलीम खान ने लिखा था और अनंत बलानी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के लिए रवीना को फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला था.

एक इंटरव्यू में रवीना ने अपनी मां के बारे में बात की थी. इसमें उन्होंने कहा था: 

अगर मेरे पिता मेरे इमोशन (भावना) हैं तो मेरी मां मेरी ताकत हैं. एक बच्चे के तौर पर मैं हमेशा उनके साथ रही हूं. वह समाज सेवा और फंड कलेक्शन करतीं थी. जब मैं 21 साल की थी और दो लड़कियों को अडॉप्ट करने का फैसाल लिया तो वह मेरे साथ थीं. मैं जब शूटिंग में बिज़ी रहती थी, तो मां ही उनका ख्याल रखती थीं. मैंने उनसे हिम्मत पाई है.

बाकी रवीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'आरण्यक' उनका पहला ओटीटी प्रोजेक्ट था. उसके बाद उन्होंने KGF Chapter 2 में रमिका सेन का रोल भी किया. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी KGF  2 रवीना के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ काम करने को लेकर और अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की है

Advertisement