The Lallantop

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में 400 फिल्म वाले दिग्गज को किया अप्रोच? बनेंगे खूंखार विलन!

दावा किया जा रहा है कि मलयालम एक्टर ममूटी को फिल्म में मेन विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है.

Advertisement
post-main-image
इससे पहले अरविंद स्वामी, अभिमन्यु सिंह और राहुल देव को नेगेटिव रोल्स में कास्ट करने की खबरें आई थीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में उनका नया लुक जिसमें भूरे बाल और स्पोर्ट्स बाइक शामिल है, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से सामने आया है।
  • शाहरुख खान के इस नए अवतार का वीडियो इस फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फैल गया, जो उनके फैंस के बीच उत्सुकता का कारण बना है।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसके बाद दर्शक इस नए रूप को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

क्या Shah Rukh Khan की फिल्म King के सेट से उनका एक और लुक रिवील हो गया है? Salman Khan की Monster में मेन विलन के लिए किस एक्टर की एंट्री हो सकती है? Ramayana की गूंज भारत से निकलकर थाईलैंड तक कैसे पहुंची. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'किंग' में धांसू बॉडी और स्पोर्ट्स बाइक पर दिखेंगे शाहरुख!

शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' को लेकर एक कथित लीक्ड फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में शाहरुख का भूरे बाल, दमदार बॉडी और साथ में स्पोर्ट्स बाइक वाला बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है. फैंस का दावा है कि ये लुक शाहरुख के अब तक के सभी लुक्स से बिल्कुल अलहदा है. वायरल फुटेज में उनका अंदाज़ काफी रफ और इंटेंस नजर आ रहा है. 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement

# 'मॉन्स्टर' में अंडरवर्ल्ड डॉन होगा मेन विलन! खुल गया नाम

सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीक्वेंस लगभग शूट हो गए हैं. अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर घूम रही है. दावा किया जा रहा है कि मलयालम एक्टर ममूटी को फिल्म में मेन विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. वो फिल्म में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा सकते हैं. अगले महीने से शूटिंग शुरू करने की बात भी कही जा रही है. अगर ये खबर सच निकलती है, तो स्क्रीन पर सलमान और ममूटी का आमना-सामना देखने को मिलेगा. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियली इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. 'मॉन्स्टर' को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

Advertisement

# नानी की 'द पैराडाइज़' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

नानी और राघव जुयाल स्टारर 'द पैराडाइज़' को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा, खून-खराबे और टॉर्चर वाले कई सीन्स की लंबाई कम की गई  है. साथ ही करीब 10 सीन भी हटाए गए हैं. इसके अलावा नेशनल फ्लैग पर कौवे वाले विजुअल को भी बदलने के लिए कहा गया. प्रेग्नेंट महिला वाले एक सीन में भी बदलाव हुआ है. आर्म्ड स्ट्रगल और एक रियल-लाइफ असैसिनेशन के रेफरेंस से जुड़े डायलॉग्स को भी म्यूट किया है. 2 घंटे 53 मिनट और 4 सेकेंड लंबी ये फिल्म 24 सितंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.

# भारत से निकलकर थाईलैंड तक पहुंची 'रामायण' की गूंज!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म से जुड़ी खबर थाईलैंड के न्यूज़ चैनल्स पर भी दिखाई गई हैं. वीडियो सामने आने के बाद फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. खासकर इसलिए क्योंकि 'रामायण' की इंटरनेशनल लेवल पर भी लगातार चर्चा हो रही है. ये फिल्म 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी. इसके बाद 8 नवंबर यानी दीवाली के दिन भारत में रिलीज़ होगी. 

# नागालैंड की फिल्म ने कैसे खोजा ऑस्कर का रास्ता?

नागालैंड के फिल्ममेकर थेजा रियो की फिल्म 'आंघ' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में बड़ा कमाल किया है. फिल्म ने इस फेस्टिवल का टॉप प्राइज़ प्लैटफॉर्म अवॉर्ड जीता है. इसके साथ ही 2027 के ऑस्कर्स में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भी एलिजिबल हो गई है. नए नियम के मुताबिक TIFF में जो भी नॉन-इंग्लिश फिल्म ये अवॉर्ड जीतती है, वो सीधे ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए क्वॉलिफाई कर जाती है. 'आंघ' की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड की है. जहां कोन्यक गांव के मुखिया और उसका बेटा अपनी परंपराओं के साथ बदलती दुनिया के बीच जूझ रहे हैं.

# प्रतिभा रांटा के साथ 'विषकन्या' करेंगे राजकुमार राव!

राजकुमार राव और प्रतिभा रांटा धर्मा प्रोडक्शंस की नई फैंटसी-हॉरर फिल्म 'विषकन्या' में काम करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिभा फिल्म में टाइटल रोल यानी विषकन्या बनेंगी. फिल्म को सोनल जोशी डायरेक्ट करेंगी. इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है.

वीडियो: सलमान खान की 'कर्ण' करेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स का शिकार?

Advertisement