Arjun Rampal की सीरीज़ Billionaire में किन तीन चेहरों की एंट्री हो गई है? Aditya Roy Kapoor की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में किस हीरोइन की एंट्री हो गई है? Ramayana के म्यूज़िक को लेकर AR Rahman को क्यों ट्रोल किया जा रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
रणबीर कपूर की 'रामायण' के म्यूज़िक में एआर रहमान ने इतनी बड़ी चूक कर दी?
'रामायण' के नए गाने 'मंगल रंग' के रिलीज़ होते ही लोग एआर रहमान को ट्रोल करने लगे.

# 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' में ज़ांड्रा ह्यूलर की एंट्री!
'एवेंज़र्स: डूम्सडे' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर नॉमिनेटेड जर्मन एक्ट्रेस ज़ांड्रा ह्यूलर फिल्म में कैमियो करेंगी. अटकलें हैं कि ज़ैंड्रा डॉक्टर डूम की मां का रोल कर सकती हैं. ये फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.
# 'अपग्रेडेड-2' में लेसली बिब की एंट्री
प्राइम वीडियो की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अपग्रेडेड' के सीक्वल में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है. 'आयरन मैन' फेम लेसली बिब फिल्म में कैमिला मैंडिस के साथ नज़र आएंगी. फिल्म को बैका ग्लीसन डायरेक्ट करेंगी. सीक्वल की कहानी फिलहाल सीक्रेट रखी गई है. इसकी शूटिंग इसी महीने इटली में शुरू होने वाली है.
# 'बिलियनेयर' की कास्ट में जेनिफर विंगेट की एंट्री!
अर्जुन रामपाल की अपकमिंग सीरीज़ 'बिलियनेयर' की कास्ट में तीन नए नाम जुड़ गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट, सपना पब्बी और विपिन शर्मा इस सीरीज़ में नज़र आएंगे. हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के डायरेक्शन में बन रही ये सीरीज़ बिज़नेस, दौलत, पावर और कॉर्पोरेट साज़िशों की दुनिया दिखाएगी.
# 'रामायण 2' की रिलीज़ में उलझा पेंच!
रणबीर कपूर और यश की 'रामायण 2' के लिए दर्शकों को अब लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज़ को दिवाली 2027 से टालकर दिवाली 2028 करने का फैसला लिया गया है. इसकी वजह फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस और मैसिव वॉर सेट्स को तैयार करने में लग रहा एक्स्ट्रा टाइम है. हालांकि, मेकर्स ने अभी नई रिलीज़ डेट का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है. इसकी घोषणा पहली 'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हो सकती है.
# 'रामायण' की गले की फांस न बन जाए इसका म्यूज़िक!
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के नए गाने 'मंगल रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. AR रहमान के कंपोज़ किए इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है. जबकि इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने में राम और सीता के प्रेम को दिखाया गया है. लेकिन रिलीज़ होते ही कई लोगों ने इसके म्यूज़िक की तुलना रहमान के ही गाने 'कुन फाया कुन' से की. कुछ यूज़र्स ने इसे कव्वाली जैसा बताया, तो कुछ ने तमिल गाने 'एन्ना सोला पोगिराई' से समानता का दावा किया. साथ ही कुछ लोगों ने एआर रहमान को 'रामायण' में कव्वाली डालने पर भी आड़े हाथों लिया. ऐसे में सवाल ये है कि कहीं 'रामायण' का म्यूजिक उनके गले की फांस न बन जाए.
# आदित्य रॉय कपूर की फिल्म में तारा सुतारिया
तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं. दोनों भूषण कुमार की अपकमिंग म्यूज़िकल लव स्टोरी में लीड रोल करेंगे. इस अनटाइटल्ड फिल्म में रोमांस, जुनून, वॉयलेंस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. इसे मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी. इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी है.
वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?










