The Lallantop

iPhone चोरी करने वाले अपने बाल नोच लेंगे, Apple ने डिवाइस ही ऐसा बनाया है

ऐप्पल ने रिटेल स्टोरों में सीलबंद आईफोन रिटर्न फ्रॉड को रोकने के लिए नया एंटी-थैफ्ट स्कैनर (anti-theft scanner) पेश किया है. इसकी मदद से स्टोर के कर्मचारी रिटर्न किए गए आईफोन बॉक्स को बिना पैकेजिंग खोले चेक कर पाएंगे. इतना ही नहीं नया टूल डिब्बे में बंद आईफोन के कल-पुर्जे भी चेक कर लेगा.

Advertisement
post-main-image
ऐप्पल ने रिटेल स्टोरों में सीलबंद आईफोन रिटर्न फ्रॉड को रोकने के लिए नया एंटी-थैफ्ट स्कैनर पेश किया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऐप्पल ने अपने रिटेल स्टोरों में रिटर्न फ्रॉड को रोकने के लिए एक नया एंटी-थैफ्ट स्कैनर पेश किया है, जो सीलबंद बॉक्स में बंद आईफोन को बिना खोलें जांच सकता है।
  • रिटर्न फ्रॉड की समस्या तब उत्पन्न हुई जब स्कैमर्स बंद डिब्बों के अंदर से फोन के पार्ट निकालकर रिफंड ले रहे थे, क्योंकि प्रोडक्ट की केवल कागज वाली सील होती थी।
  • नया स्कैनर स्टोर कर्मचारियों को बिना बॉक्स खोले आईफोन की जाँच करने की अनुमति देगा, जिससे बेचे जाने वाले प्रोडक्ट की वैधता बढ़ेगी और धोखाधड़ी कम होगी।

Apple की बात करें थोड़ा. अरे आप चिंता मत ही करो. अपन कंपनी के पहले फोल्ड फोन iPhone Duo की बात नहीं करने वाले. अब सभी को पता चल गया है कि फोन में दिक्कतों की लिस्ट है. सोशल मीडिया हर दिक्कत को अनफोल्ड करने में बिजी चल रहा है. लेकिन अपन कंपनी को ‘बेनिफिट ऑफ डाउट’ देते हैं. पहले फोन में दिक्कत होती है. तकरीबन हर कंपनी का इतिहास ऐसा रहा है. अपन तो बात करेंगे उस ऐप्पल कंपनी की जो तकनीक में बॉस है. कंपनी ठगों से निपटने के लिए एक कमाल तकनीक लेकर आई है.

Advertisement

ऐप्पल ने रिटेल स्टोरों में सीलबंद आईफोन रिटर्न फ्रॉड को रोकने के लिए नया एंटी-थैफ्ट स्कैनर (anti-theft scanner) पेश किया है. इसकी मदद से स्टोर के कर्मचारी रिटर्न किए गए आईफोन बॉक्स को बिना पैकेजिंग खोले चेक कर पाएंगे. इतना ही नहीं, नया टूल डिब्बे में बंद आईफोन के कल-पुर्जे भी चेक कर लेगा.

क्या जरूरत पड़ी एंटी-थैफ्ट स्कैनर की?

ऐप्पल एक अजीब किस्म की दिक्कत से जूझ रही है. इस समस्या का नाम है ‘रिटर्न फ्रॉड’. हाल के दिनों में ऐप्पल के रिटेल स्टोरों को ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है जहां स्कैमर्स ऐप्पल प्रोडक्ट खरीदते हैं, उसके बाद बाजार में बेचने के लिए फोन या उसके इंटरनल पार्ट्स को सावधानी से निकाल लेते हैं. इसके बाद फिर पूरे रिफंड के लिए बिल्कुल सीलबंद डिब्बा वापस कर देते हैं. पिछले कुछ दिनों से ये कारनामे बड़े पैमाने पर हो रहे हैं. दरअसल जब से ऐप्पल ने अपने प्रोडक्टस में सिर्फ कागज वाली सील लगाकर देना स्टार्ट किया है, तभी से उससे छेड़छाड़ करना कोई मुश्किल काम रहा नहीं. इसी का फायदा ठग उठा रहे.

Advertisement

इसी से निपटने के लिए ऐप्पल ने अपने रिटेल स्टोर के कर्मचारियों को वापस आने वाले बॉक्स खोलने का निर्देश दिया था. इससे स्कैमर्स को पकड़ने में मदद तो मिली, लेकिन इससे कंपनी के लिए एक बड़ी समस्या पैदा हो गई. सील तोड़ने का मतलब था कि एक पूरी तरह से ब्रांड न्यू आईफोन अब नए डिवाइस के रूप में नहीं बेचा जा सकता था. कर्मचारियों को इसे वापस सील पैक करने के लिए गोदाम भेजना पड़ता था.

प्रेस्टो' (Presto) तकनीक काम करेगी अब

ऐप्पल ने इस मुसीबत से निपटने के लिए अब ऐसा जुगाड़ लगाया है कि अगर कोई असली कस्टमर बिना ओपन किया बॉक्स, जिसमें आईफोन अंदर मौजूद है, वापस करने आता है तो स्कैनर अपना काम करेगा. ऐप्पल की हर खबर देने वाले ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने एक्स पोस्ट में बताया कि कंपनी अपने रिटेल आउटलेट्स पर एक नया एंटी-थैफ्ट स्कैनर ला रही है.

Mark Gurman
Mark Gurman का एक्स पोस्ट 

ऐप्पल ने एक विशेष डिवाइस बनाया है जो आईफोन को सीलबंद बॉक्स के अंदर रहते हुए ही स्कैन कर सकता है. ये मशीन एक डायग्नोस्टिक चेक भी चलाती है जिससे पता चल जाता है कि फोन और उसके सभी हिस्से पूरी तरह से सेफ हैं. ऐसे बॉक्स को सीधे बिक्री के लिए वापस शेल्फ पर रख सकते हैं.

Advertisement

वैसे कंपनी साल 2023 से ही प्रेस्टो वायरलेस तकनीक का उपयोग करके अपने स्टोर में आईफोन के डिब्बे में रहते हुए ही उसको नए iOS सॉफ्टवेयर में अपडेट कर रही है. इससे ग्राहकों को बिना इंतज़ार किए बॉक्स से बाहर निकलते ही सबसे नया सॉफ्टवेयर मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: Apple iPhone लवर्स का बड़ा सिरदर्द करेगी छूमंतर, डिब्बे में ही हो जाएगा सब अपडेट

यही तकनीक अब अपडेट होकर ठगों को पकड़ने वाली है. बात चली है तो बताते चलें कि आईफोन डुओ के सेटअप स्क्रीन पर भी खरीदने वाले का नाम दिखता है. माने जो आपने स्टोर पर ही फोन ओपन किया तो प्रेस्टो आपका नाम लिखकर आपको हैलो बोलेगा.

वीडियो: Apple का पहला Foldable iPhone Duo आते ही Out of Stock, भारत में इतनी डिमांड क्यों?

Advertisement