Ranbir Kapoor की Ramayana की रिलीज़ में अब 10 दिन बाकी रह गए हैं. प्रमोशंस से लेकर अडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही है. अडवांस बुकिंग में जिस तरह की कमाई ‘रामायण’ कर रही है, उससे ये तकरीबन साफ हो चुका है कि ये रिकॉर्ड ओपनिंग लेने जा रही है. ओवरसीज़ मार्केट में इसने प्रीमियर और अन्य शोज़ को मिलाकर 26 करोड़ से ज़्यादा की टिकटें बेच दी हैं. वहीं भारत में फिल्म ने प्रीसेल से लगभग 12 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. यानी रिलीज़ से 10 दिन पहले ही ‘रामायण’ वर्ल्डवाइड 38 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमा चुकी है. अगर बुकिंग की यही गति बनी रही, तो ये फिल्म आसानी से वर्ल्डवाइड 80 से 100 करोड़ रुपए की फाइनल अडवांस बुकिंग तब पहुंच सकती है.
'रामायण' ने अडवांस बुकिंग में रिलीज़ से 10 दिन पहले ही हल्ला काट दिया
भारत में अब तक 'रामायण' की दो लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

ओवरसीज़ मार्केट में 'रामायण' की अडवांस बुकिंग 15 अक्टूबर को शुरू हुई थी. फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक तब से लेकर अब तक इस मूवी ने 2.2 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 20.93 करोड़ के की टिकटें बेची हैं. ओवरसीज़ मार्केट में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका का है. फिल्म की इस कमाई का 77 परसेंट वहीं से आया. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने प्रीसेल में 8 परसेंट का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है.
वैसे, अमेरिका और कैनडा में फिल्म के प्रीमियर शोज़ की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस दौरान 'रामायण' ने 558.8K डॉलर कलेक्ट किए. इंडियन करंसी में ये लगभग 5.32 करोड़ होगा. इस तरह विदेशी मार्केट में ये फिल्म अब तक 2.75 मिलियन डॉलर कमा चुकी है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये 26.17 करोड़ रुपए के बराबर है.
भारत में 'रामायण' की अडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन शुरू हुई थी. खबर लिखे जाने तक इसने ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर 11.94 करोड़ रुपए के टिकट बेच दिए हैं. अब तक फिल्म की 2.17 लाख टिकटें बिकी हैं. जैसे-जैसे रिलीज़ डेट करीब आएगी अडवांस बुकिंग की रफ्तार बढ़ती जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 4 नवंबर तक देशभर में 10 लाख टिकटें अडवांस में बेच देगी. ये आंकड़ा ऊपर भी जा सकता है. यानी फिलहाल देश और विदेश मिलाकर ‘रामायण’ ने 38.11 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
कुल मिलाकर, 'रामायण' ने डोमेस्टिक और ओवरसीज़ मार्केट मिलाकर अब तक 38.11 करोड़ की टिकटें बेची हैं. फिलहाल ज्यादातर जगहों पर ये मूवी प्रीमियम प्राइस पर लिस्ट की गई है. देश में सबसे महंगा टिकट मुंबई के लोअर परेल वाले PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम में मिल रहा. वहां IMAX स्क्रीन के रिक्लाइनर सीट से 'रामायण' देखने के लिए दर्शकों को 3170 रुपए चुकाने होंगे. दूसरी तरफ़, इसका सबसे सस्ता टिकट बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा स्थित KRG सौन्दर्य महल 4K डॉल्बी थिएटर में है. वहां कन्नड़ा वर्जन में ये मूवी देखने के लिए सेकेंड क्लास सीट्स की कीमत 200 रुपए है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में 'रामायण' को टैक्स फ्री कर दिया है. इससे वहां दर्शकों को टिकट प्राइस में कुछ कटौती दिख सकती है.
वीडियो: क्या OTT के लिए 'रामायण' पर लगा अब तक का सबसे बड़ा दांव?










