The Lallantop

गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया?

शकील नूरानी पर महिला ने लगाए संगीन इल्ज़ाम.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने शकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Yash स्टारर Toxic: A Fairytale For Grown-Ups का ट्रेलर देख लोग John Wick को क्यों याद करने लगे? Govinda की फिल्म Joru Ka Gulam के डायरेक्टर Shakeel Noorani को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है? क्या सच में Ramayana मूवी भारत में दो दिन बाद रिलीज हो रही है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# एक्टर और पॉलिटिशियन बेन जोन्स का निधन

अमेरिकी एक्टर से पॉलिटिशियन बने बेन जोन्स का निधन हो गया. बेन 84 साल के थे और CBS की एक्शन सीरीज 'द ड्यूक ऑफ हैजार्ड' के लिए पहचाने जाते थे. एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली. दो बार US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव भी रहे. उनकी पत्नी आल्मा विक्टर ने उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बेन एक बेसबॉल गेम देखने की तैयारी कर रहे थे. तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई.

Advertisement

# हॉरर थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी जॉर्जिया विगेम

'द पनिशर' और 13 Reasons Why फेम एक्टर जॉर्जिया विंगम हॉरर थ्रिलर फिल्म 'समनर' (Summoner) में नजर आएंगी. इस फिल्म को अमेजॉन MGM स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है. इस फिल्म में जॉर्जिया के साथ केविन बेकन को लीड रोल में कास्ट किया गया है. फिल्म को जेरेमी स्लेटर डायरेक्ट कर रहे हैं. जल्द ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी.

# क्या वाकई भारत में दो दिन लेट रिलीज़ होगी 'रामायण'!

Advertisement

पिछले दिनों रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हुआ. साथ ही सोनी पिक्चर्स ने इसकी रिलीज की तारीख भी बता दी. तारीख थी 6 नवंबर, 2026. लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी रिलीज डेट में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है. दरअसल फिल्म को इंटरनेशनली 6 नवंबर को ही रिलीज किया जाएगा. लेकिन भारत में इसे दो दिन बाद यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. NDTV से बातचीत में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि वो इसे दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं. इसीलिए हमने भारत में 8 नवंबर की तारीख चुनी है. ऐसे में कुछ फैन्स का मानना है कि इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है. क्योंकि 8 नवंबर को दिवाली है और इस दिन लोग व्यस्त रहते हैं. अगर फिल्म 6 नवंबर को आती तो लोगों की छुट्टियों का भी इसे फायदा मिल सकता था. 

# 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख क्या बोले लोग?  

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. चार मिनट 39 सेकेंड का ट्रेलर भरपूर एक्शन, खून खराबा और इंटेंस सीन्स से भरा है. लोगों को भी ट्रेलर पसंद आ रहा है. द स्किन डॉक्टर नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा,

"टॉक्सिक का ट्रेलर दिखाता है कि इसकी कहानी केवल हिंसा से कहीं ज्यादा गहरी है. इसकी झलक एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर की तरह दिख रही है."

शुभ नाम के एक यूजर ने लिखा,

"हर किसी को टॉक्सिक के ट्रेलर का इंतजार था. लोगों को इसके बोल्ड, ग्लॉसी और एनर्जी से भरे होने की उम्मीद थी. लेकिन जब ये रिलीज हुआ तो उससे कहीं ज्यादा निकला. डायरेक्टर ने इसके ठहराव को भी बखूबी दिखाया है."

रजत जैन नाम के एक यूजर ने तो इसके ट्रेलर को रेजबेट मार्केटिंग तक कह दिया. रजत ने लिखा,

"टॉक्सिक का ट्रेलर पूरी तरह रेज बेट मार्केटिंग का नमूना है. स्टार पावर, यश का डबल रोल और महिलाओं के बोल्ड किरदार. ये सब एनिमल के लिए भी काम किया था."

इस फिल्म में एक्शन कोरियोग्राफी हॉलीवुड के स्टंट कॉर्डिनेटर जेजे पैरी ने की है. जो इससे पहले जॉन विक की फाइट्स के भी कोरियोग्राफर रहे हैं.

# क्यों गिरफ्तार हुए मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी?

गोविंदा स्टारर फिल्म 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शकील पर एक महिला ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. मुंबई पुलिस ने बताया कि एक 33 साल की महिला ने शकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उसने आरोप लगाया कि शकील ने कहानी डिस्कस करने के नाम पर महिला को अपने घर बुलाया. इसके बाद उन्हें सेक्शुअली असॉल्ट किया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

वीडियो: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' का बड़ा रिकॉर्ड, 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' को छोड़ा पीछे

Advertisement