Allu Arjun की Pushpa 2 को वर्ल्डवाइड 13000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. ये कल तक किसी भी भारतीय फिल्म को मिली सबसे बड़ी रिलीज़ थी. मगर अब ये रिकॉर्ड टूट गया है. तोड़ा किसने? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana ने. रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Pictures इसे ओवरसीज़ मार्केट के 50000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ करेगी. खास बात ये है कि इसमें इंडियन स्क्रीन्स को नहीं जोड़ा गया है.
'रामायण' को मिलेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम' और 'अवतार 2' से भी बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़
पिछला रिकॉर्ड 'पुष्पा 2' का था, जिसे सोनी पिक्चर्स 'रामायण' के साथ तोड़ने जा रही है.

पिछले दिनों प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जानकारी दी थी कि 'रामायण: पार्ट 1' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा सोनी पिक्चर्स ने उठाया है. सोनी दुनिया की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनीज़ में से एक है. इसलिए अगर वो किसी फिल्म को पुश करती है तो उसकी पहुंच लगभग हर छोटे-बड़े देश तक हो जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स और सोनी पिक्चर्स के बीच 25 मिलियन यानी 240 करोड़ रुपए की डील हुई है. मगर सोनी ये पूरा पैसा मेकर्स को देने की जगह फिल्म की इंटरनेशनल मार्केटिंग पर लगाएगी. इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है.
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'रामायण' को इंटरनेशनल मार्केट में 50000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. यदि ऐसा हुआ तो फिल्म भारत के साथ कई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है. भारत में आज तक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज़ नहीं मिली है. सबसे ज्यादा स्क्रीन 'पुष्पा 2' को मिले थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1742 करोड़ छाप दिए. एसएस राजामौली की RRR लगभग 11000 स्क्रीन पर आई थी और वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ कमा लिए. ऐसे में 'रामायण' के पास सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बनने का तगड़ा मौका है.
वैसे, कहानी बस इतनी-सी नहीं है. 'एवेंजर्स: एंड गेम' को लगभग 50 हजार स्क्रीन मिले थे, वहीं 'अवतार: वे ऑफ वॉटर' को 52000. इनके मुकाबले 'रामायण' को ओवरसीज़ मार्केट में ही 50000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. दूसरी तरफ़, भारत में भी इसे 9000 से अधिक स्क्रीन मिलना तय है. इससे फिल्म वर्ल्डवाइड 59000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी. यदि ऐसा हुआ तो ये 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' (90 हजार स्क्रीन्स) और 'द ओडिसी' (70 हजार स्क्रीन्स) के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी रिलीज़ पाने वाली फिल्म बन जाएगी.
वीडियो: रणबीर कपूर ने 'रामायण' के दूसरे पार्ट और सनी देओल के रोल के क्या राज खोल दिए?









