The Lallantop

यश स्टारर 'टॉक्सिक' ट्रेलर को पब्लिक ने धोया, लोग बोले- "कतई बकवास और..."

यश की 'टॉक्सिक' ट्रेलर पर बेहद पोलराइज़्ड रिएक्शन आ रहे हैं. किसी को ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है, तो किसी को ये बिल्कुल ही बेस्वाद लग रहा है. न्यूडिटी और वॉयलेंस पर भी बंटी जनता.

Advertisement
post-main-image
यश की ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ा और इंग्लिश में शूट किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक: अ फ़ेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का चार मिनट से लंबा ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिसमें यश डबल रोल में पिता और पुत्र के किरदार निभा रहे हैं।
  • ट्रेलर में यश के डबल रोल, हिंसा, और फीमेल कैरेक्टर्स के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दो हिस्सों में बंटी हुई है, जिसमें कुछ ने इसे पुराना फॉर्मूला बताया है।
  • फिल्म 26 अगस्त को रिलीज़ होगी और इसके प्रदर्शन पर दर्शक की प्रतिक्रिया के अनुसार ही सिनेमाघरों में टिकना तय होगा, क्योंकि ट्रेलर को मिली मिली प्रतिक्रिया से इसकी सफलता पर सवाल हैं।

Yash स्टारर Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का Trailer रिलीज़ हो गया है. चार मिनट से लंबे इस ट्रेलर में काफी कुछ है, जिसे अनपैक किया जाना है. फिल्म में यश का डबल रोल, बेहिसाब खून-खच्चर, फीमेल कैरेक्टर्स का पिक्चराइजेशन, ग्रैंड विजुअल्स और भर-भरके न्यूडिटी. ‘टॉक्सिक’ में यश पिता और बेटे यानी Raya और Rumi के किरदारों में नज़र आ रहे हैं. दोनों के बीच का टकराव फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक लग रही है. लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं. कुछ लोगों को यश का अंदाज और फिल्म के विजुअल्स पसंद आए, तो कुछ ने इसे ज़रूरत से ज्यादा हिंसक और पुराने फॉर्मूले पर बेस्ड बताया.

Advertisement

इंटरनेट वाली जनता ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर को देखकर कैसे रिएक्ट कर रही है, उसके कुछ नमूने हम आपसे शेयर कर रहे हैं.

एक यूजर ने X पर ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा,

Advertisement

"ऐसा लग रहा है कि पूरी कहानी सामने आ गई है. फिर भी ऐसा महसूस हो रहा है कि असल में कुछ भी रिवील नहीं हुआ. कमाल का ट्रेलर है. ये फिल्म बहुत शानदार होने वाली है."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

दूसरे यूजर ने ट्रेलर को क्रिटिसाइज़ करते हुए लिखा,  

"टॉक्सिक का ट्रेलर बहुत खराब है. यश दोनों लुक्स में अपनी टॉक्सिसिटी दिखाने की बहुत ज़्यादा कोशिश करते हैं. लेकिन आखिर में वो जोकर जैसे लगते हैं. डबिंग भी बेहद बुरी है. और फिल्म ज़रूरत से ज्यादा हिंसा पर निर्भर करती है, जो असर नहीं छोड़ती. रुक्मिणी वसंत ही ट्रेलर की सबसे अच्छी चीज हैं. वो स्क्रीन पर पूरा हॉलीवुड वाला फील लेकर आती हैं."

Advertisement
यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

तीसरे यूजर ने ट्रेलर को लेकर हो रही नेगेटिविटी पर सवाल उठाया और लिखा,

"टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर जो नेगेटिविटी फैलाई जा रही है वो निराश करने वाली है. शुरुआत में ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके 'आर्ट' की तारीफ हो रही थी. फिर अचानक यश और टॉक्सिक को निशाना बनाते हुए नेगेटिविटी शुरू हो गई. कियारा आडवाणी के किरदार को भी लोग क्रिंज कहने लगे. लेकिन थिएटर में जाने वाली ऑडियंस सोशल मीडिया की बातों से ज़्यादा फिल्म के कॉन्टेंट को देखेगी. अगर कॉन्टेंट अच्छा हुआ, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने इसे 2026 का रेजबेट मार्केटिंग बताया और लिखा,

"टॉक्सिक का ट्रेलर 2026 का प्योर रेजबेट मार्केटिंग है. शॉक वैल्यू, डबल यश,खून-खराबा और महिलाओं को सिर्फ ग्लैमर के लिए दिखाना. ये सब एनिमल में पहले भी देखा जा चुका है. लेकिन यहां ये सब कुछ रिसाइकल किया हुआ लगता है. यश की वजह से फिल्म की ओपनिंग बड़ी होगी, लेकिन लोग सिनेमाघरों में टिकतें है या नहीं, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म में कितना सब्सटंस है. ट्रेलर को देखकर बस यही लगता है कि ये वही पुराना फॉर्मूला फिर से इस्तेमाल कर रहे हैं."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

एक और यूजर ने ट्रेलर को कतई बकवास बताते हुए लिखा,
 

"टॉक्सिक ट्रेलर कतई बकवास और बेस्वाद है. ट्रेलर बिखरा हुआ है. प्रेजेंटेशन बहुत अटपटा है. किरदारों को अच्छे से एस्टैब्लिश तक नहीं किया गया. इंग्लिश डायलॉग्स भी जबरदस्ती के ठूंसे हुए लगते हैं. BGM भी ऐसा नहीं है, जो याद रह जाए. यश की स्क्रीन प्रेजेंस भी उतनी असरदार नहीं लगी. शानदार विजुअल्स के अलावा ट्रेलर में कुछ खास समझ नहीं आता. न एक्साइटमेंट है, न कहानी जानने की जिज्ञासा."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'

Advertisement