Salman Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म 7 Dogs भारत में कब रिलीज हो रही है? Spider-Man: Brand New Day ने ऐसा कौन सा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक कोई और हॉलीवुड फिल्म नहीं बना पाई? साथ ही Akshay Kumar और Saif Ali Khan स्टारर Haiwaan का टीजर कब रिलीज हो रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने वो रिकॉर्ड बना दिया, जो आज तक कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने कमाई के मामले में 'एवेंजर्स: एंडगेम' और 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' के रिकॉर्ड तोड़ डाले.

# सलमान की ब्लॉकबस्टर '7 डॉग्स' इंडिया में कब आएगी?
डायरेक्टर्स की जोड़ी बिलाल फलाह और आदिल अल अरबी की इंटरनेशनल थ्रिलर 7 Dogs अब भारत में रिलीज होने वाली है. इसे 21 अगस्त को इंडिया में रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किरदार किए हैं. इस एक्शन फिल्म को इंटरनेशनली 27 मई, 2026 को रिलीज़ किया गया था. तब इसने 25 मिलियन पाउंड्स यानी 318 करोड़ 76 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी. अब इसे दुनिया के दूसरे हिस्सों में रिलीज़ किया जा रहा है.
# सितंबर से शुरू होगी 'असुर 3' की शूटिंग
डायरेक्टर ओनी सेन की ओटीटी सीरीज 'असुर' के दोनों सीजन हिट रहे. साइकलॉजिकल थ्रिल से भरी इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे सीजन की शूटिंग भी इसी साल सितंबर से शुरू हो जाएगी. नए सीजन को इसके राइटर और क्रिएटर गौरव शुक्ला खुद डायरेक्ट कर रहे हैं. सीरीज में अरशद वारसी और वरुण सोबती अहम किरदारों में नजर आएंगे.
# 12 अगस्त को रिलीज होगा 'हैवान' का टीजर?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' को लेकर एक नया अपडेट आया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसका टीजर 12 अगस्त को रिलीज होगा. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. अक्षय और सैफ के साथ इस फिल्म में श्रिया पिलगांवकर, सयामी खेर, बोमन ईरानी और जीशू सेनगुप्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे.
# सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म बनी 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे'
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में कमाई का इतिहास रच दिया है. ये भारत में सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में 497 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसने 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' की 445 करोड़ रुपए और 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' की 465 करोड़ रुपयों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.
# 'मासूम' के सीक्वल में जुगल हंसराज की एंट्री
डायरेक्टर शेखर कपूर अपनी 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'मासूम' का सीक्वल बना रहे हैं. इसका नाम उन्होंने 'मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन' रखा है. इसमें जुगल हंसराज को भी कास्ट कर लिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग पूरी हो गई है. ये ओरिजिनल फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल होगी. जिसमें परिवार के रिश्तों और बदलती जनरेशन की सामाजिक डायनामिक्स देखने को मिलने वाली है. फिल्म का संगीत एआर रहमान बना रहे हैं. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और मनोज बाजपेयी अहम किरदारों में दिखेंगे. खास बात ये है कि 'मासूम' में जुगल ने एक बच्चे का रोल प्ले किया था.
# जी स्टूडियोज ने किया फिल्म 'इंद्रपुत्र' ऐलान
जी-स्टूडियोज ने एक मायथोलॉजिकल फिल्म 'इंद्रपुत्र' अनाउंस की है. किरण अब्बावरम फिल्म में लीड रोल करेंगे. फिल्म को श्रीकांत पुप्पला डायरेक्ट कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है. इसी साल अक्टूबर तक इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.
# शिवम नायर की एक्शन फिल्म कर रहे जॉन अब्राहम?
जॉन अब्राहम जल्द ही डायरेक्टर शिवम नायर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी दो मजबूत किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें से एक किरदार जॉन प्ले करेंगे. वहीं दूसरे रोल के लिए कास्टिंग पर चर्चा चल रही है. जॉन और शिवम नायर इससे पहले 'द डिप्लोमेट' भी बना चुके हैं. जिसकी काफी तारीफ हुई थी. अब देखना होगा कि इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म का अनाउंसमेंट कब होता है.
वीडियो: स्पाइडरमैन ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओडिसी के कलेक्शन को पीछे छोड़ा












