The Lallantop

लोगों ने रोका फिर भी अधूरे पुल पर चढ़ा दी वैन, नाले में बहकर 9 लोगों की मौत

Rajgarh Eeco van accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में Eeco वैन के बहने से 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पडना कस्बे में 10 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. ईको कार में 11 लोग सवार थे.

Advertisement
post-main-image
गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई. (फोटो-इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक Eeco वैन के नाले में बहने से 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. दो लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

Advertisement

यह हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पडना कस्बे में 10 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. ईको कार में 11 लोग सवार थे. सभी देवास जिला स्थित सतवास के धनसाड गांव के रहने वाले थे और कड़लावद गांव जा रहे थे. गाड़ी मुकेश सिंह चला रहे थे. कार भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड थी.

इंडिया टुडे के पंकज शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर को निर्माणाधीन पुल नहीं दिखा था, जिस कारण हादसा हुआ. पडना के पास झिरी नाले पर 30 फुट का पुल बन रहा है. भारी बारिश की वजह से पुल के ऊपर से पानी बह रहा था. इस कारण मुकेश को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया. उन्होंने कार आगे बढ़ा दी, जो पानी में बह गई.

Advertisement
ड्राइवर की गलती के कारण हुआ हादसा!

मुकेश और हुकुम ने तैरकर अपनी जान बचाई. गाड़ी में मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शंकर सिंह, उनकी पत्नी सागरबाई, हुकुम की पत्नी रीनू, बेटा राजवीर और जसप्रीत, विशाल चौहान, उनकी पत्नी पूजा, रिषिका और आनंद सिंह के तौर पर हुई है. इनकी उम्र 3 साल से 50  साल बताई गई है. सभी के शवों को सारंगपुर लाया गया है. पुलिस ने क्रेन की मदद से ईको कार को नाले से निकाला है. 

प्रथम दृष्टया पूरे मामले में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. सारंगपुर एसडीएम रोहित बम्होंरे ने बताया, 

“भारी बारिश की वजह से 40 से 50 गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी. सुबह करीब 9 बजे पुलिया से गाड़ी के नीचे उतरने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कई लोगों ने वाहन चालक को पुल से गाड़ी नहीं निकालने के लिए मना किया था. लेकिन इसके बावजूद उसने कार आगे बढ़ाई, जो नाले में उतर गई.”

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया. कहा कि उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ है. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: स्कूल हॉस्टल में सांप ने कई बच्चियों को काटा, अब तक 3 की मौत

बारिश के कारण मंदिर में फंसे लोग

राजगढ़ में दो दिन से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए एक आफत बन गई है. रिपोर्टर ने बताया कि खिलचीपुर में गाड़ गंगा नदी तट पर स्थित जल मंदिर में पानी भरने से कई श्रद्धालु फंस गए. अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से 6 लोग मंदिर के अंदर फंस गए थे. उन्हें पुलिस की टीम ने नाव के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला.

वीडियो: अहमदाबाद में PG की छत पर महिला का रेप, CCTV में गार्ड क्या करता दिखा?

Advertisement