Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana: Part 1 की रिलीज़ डेट को लेकर भारी कंफ्यूजन हो गया है. फिल्म की ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर Sony Pictures ने इंग्लिश ट्रेलर लॉन्च करते हुए बताया कि ‘रामायण’ दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज़ होगी. उसके बाद ये मालूम पड़ा कि ये सिर्फ फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज़ डेट है. इंडिया में फिल्म इसके दो दिन बाद यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी. इस वजह से बहुत से लोग कंफ्यूज़ हो गए. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ये सारा मसला सॉर्ट कर दिया है.
'रामायण' इंडिया में 2 दिन बाद क्यों रिलीज़ होगी, प्रोड्यूसर राज खोल दिया!
इंडिया में 'रामायण' को दो दिन बाद रिलीज़ करना फिल्म को तगड़ा नुकसान पहुंचा सकता है!

दरअसल, ‘रामायण’ के हिंदी और अन्य इंडियन भाषी ट्रेलर्स में फिल्म की रिलीज़ डेट दिवाली बताई गई थी. मगर इंग्लिश ट्रेलर में रिलीज़ डेट 6 नवंबर बताया गया. ये देखकर पब्लिक हड़बड़ा गई. क्योंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को पड़ रही है. ऐसे में सवाल ये था कि फिल्म भारत में 6 नवंबर को आएगी या दिवाली के दिन. अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने NDTV से बातचीत में पूर मैटर साफ कर दिया है. नमित ने बताया कि फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में 6 नवंबर को रिलीज़ होगी. वहीं भारत में इसे दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में फिल्में शुक्रवार को रिलीज़ होती हैं. इसलिए वहां इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जाए. जबकि भारत में 'रामायण' की रिलीज़ दिवाली के साथ तय की गई है.
नमित का वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
हालांकि, दिवाली के दिन फिल्म रिलीज़ करना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से रिस्की दांव है. क्योंकि दिवाली के दिन लोग लक्ष्मी पूजन और सेलीब्रेशन वाले मूड में रहते हैं. इसलिए दिवाली के दिन थिएटर्स में लोग कम संख्या में पहुंचते हैं. जिसका सीधा असर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर पड़ता है. इसलिए मेकर्स दिवाली से ऐन पहले वाला वीकेंड अपनी फिल्मों की रिलीज़ के लिए चुनते हैं. इसका सबसे उदाहरण सलमान खान की 'टाइगर 3' है.
ये फिल्म 2023 में दिवाली के दिन रिलीज़ हुई थी. उस साल दिवाली रविवार को पड़ी थी. 'टाइगर 3' ने भारत में पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में कमज़ोर ओपनिंग थी. हालांकि रिलीज़ के दूसरे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने 15 करोड़ की उछाल के साथ नेट 59.25 करोड़ रुपए पीट दिए. मगर उसके बाद स्कूल-कॉलेज-दफ्तर खुल गए. और फिल्म की कमाई भरभराकर गिर गई.
विदेशों में रिलीज़ के बाद ‘रामायण’ को इंडिया में रिलीज़ करना मेकर्स को एक और फ्रंट पर भारी पड़ सकता है. अव्वल, तो पब्लिक इस सेकंड क्लास ट्रीटमेंट से खफा है. लोगों का मानना है कि अगर ये इंडिया की कहानी है, तो इसे इंडिया में पहले रिलीज़ करना चाहिए. या इंडिया और इंटरनेशनल रिलीज़ सेम डे पर होनी चाहिए थी. दूसरी चीज़ ये कि इंटरनेशनल रिलीज़ के बाद फिल्म के क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक होना तय हैं. मेकर्स चाहकर भी इससे बच नहीं सकते. इससे फिल्म के मेजर सीक्वेंस भारतीय जनता ऑफिशियल रिलीज़ से पहले ही देख लेगी. लोग उसी आधार पर ये तय करेंगे कि उन्हें ये फिल्म थिएटर्स में देखनी है या नहीं. चूंकी सोशल मीडिया पर लीक होने वाले क्लिप्स खराब क्वालटी में होते हैं, इसलिए पब्लिक उसी बेसिस पर फिल्म को जज करेगी. जो कि डेफिनेटली इंडिया में ‘रामायण’ के खिलाफ जा सकता है.
ख़ैर, अब 'रामायण' की रिलीज़ डेट को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. इंटरनेशनल मार्केट में ये फिल्म 6 नवंबर को रिलीज़ होगी. जबकि भारत में इसे 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, सनी देओल, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और फैसल मलिक जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.
वीडियो: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' का बड़ा रिकॉर्ड, 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' को छोड़ा पीछे












