आपके फोन में एक मोड होता है, Airplane mode. शायद ही आपने कभी इसका इस्तेमाल किया होगा. अजी हमें पता है, आपने इसका इस्तेमाल हवाई जहाज में भी नहीं किया है. विमानकर्मी कितना ही बोल लें, आपने धीरे से साइलेंट मोड में फोन डालकर छोड़ दिया होगा. चलिए कोई बात नहीं. हम आपको इस मोड के फायदे बताते हैं. एयरप्लेन मोड आपकी ‘डेढ़ परेशानी’ दूर कर सकता है. एक बड़ी और एक आधी. बड़ी परेशानी मतलब चार्जिंग और आधी मतलब नेटवर्क. इसके साथ में कुछ और छोटे-छोटे फायदे आपको बोनस में मिलेंगे. बस आप स्टोरी फिनिश होने तक फोन एयरप्लेन मोड में मत डालना.
Airplane Mode से दूर रहते हैं तो स्मार्टफोन को ये फायदे नहीं मिलेंगे
एयरप्लेन मोड आपकी ‘डेढ़ परेशानी’ दूर कर सकता है. एक बड़ी और एक आधी. बड़ी परेशानी मतलब चार्जिंग और आधी मतलब नेटवर्क. इसके साथ में कुछ और छोटे-छोटे फायदे आपको बोनस में मिलेंगे.

चार्जिंग के दौरान एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करने पर वाई-फ़ाई, मोबाइल डेटा और GPS डिफ़ॉल्ट रूप से बंद हो जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर आप ब्लूटूथ चालू रख सकते हैं. माने आप इस मोड में रहते हुए भी फोन की मेमोरी में सेव कॉन्टेन्ट देख या सुन सकते हैं.

फोन का ब्लूटूथ, GPS और वाई-फ़ाई, आपके मोबाइल सिग्नल के साथ मिलकर डिवाइस की काफी बैटरी खर्च करते हैं. ऐसे में अगर आप फोन को एयरप्लेन मोड में डालकर उसे चार्ज करते हैं चार्जिंग स्पीड बढ़ जाती है. Slashgear के एक्सपर्ट्स के टेस्ट से पता चला है कि चार्जिंग के दौरान इस एयरप्लेन मोड में Samsung Galaxy S24, फ़ोन को फुल मोड में ऑन रखने की तुलना में 10 मिनट जल्दी चार्ज हो गया. 10 मिनट वैसे तो ज्यादा नहीं लगते, लेकिन जब बात मिनट-मिनट की हो तो चार्जिंग में एक फीसदी की बढ़ोतरी मैटर करती है.
अब जो आपके पास बहुत टाइम है तो भी एयरप्लेन मोड में चार्जिंग घाटे का सौदा नहीं है. इस मोड में चार्जिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने से पावर आउटपुट भी स्टेबल रहता है. इससे लंबे समय में बैटरी की हेल्थ पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. इस फायदे के लिए तो एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: SIM की भी एक्सपायरी होती है? जानिए कब बदल लेना चाहिए
एक बात का ध्यान रखें, एयरप्लेन मोड चालू होने पर आप कॉल या मैसेज नहीं ले सकते और न ही सोशल मीडिया देख सकते हैं. इसलिए फोन को एयरप्लेन मोड में तभी डालिए जब आप सो रहे हों या आप खुद ही दीन-दुनिया से दूर रहना चाहते हों.
अगर आपको नेटवर्क की दिक्कत आ रही तो फोन को एयरप्लेन मोड में डालना शर्तिया जुगाड़ है. एयरप्लेन मोड में डालकर 30 सेकंड के लिए छोड़ दीजिए. ऑन करने के बाद आपका फोन पास के टावर से कनेक्ट हो जाएगा.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?












