The Lallantop

'बंटवारा 1947' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सनी देओल - आमिर खान की तस्वीरें जलाई गईं

'बंटवारा 1947' को भारत में बैन करने की मांग. प्रदर्शनकारी बोले, जब तक बैन नहीं लगेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा.

Advertisement
post-main-image
लोगों ने 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'सनी देओल मुर्दाबाद' जैसे नारे भी लगाए.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर 43.29 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई और इसे आर्थिक तौर पर असफल माना जा रहा है।
  • आगरा और देहरादून में योगी यूथ ब्रिगेड और हिन्दू रक्षा दल ने फिल्म के कथित पक्षपातपूर्ण चित्रण के कारण इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किए।
  • प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे अपने विरोध को जारी रखेंगे।

एक तरफ़ Sunny Deol की Batwara 1947 बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही. वहीं दूसरी तरफ़, इस फिल्म के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. आगरा और देहरादून में चल रहे प्रोटेस्ट में लोग सनी और प्रोड्यूसर Aamir Khan के खिलाफ़ नारे लगा रहे. उनका कहना है कि फिल्म ने पाकिस्तान और मुसलमानों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हुए हिंदुओं को गलत ढंग से पेश किया गया है. लगे हाथ उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी शुरू कर दी है.

Advertisement

18 अगस्त को आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के मेंबर्स ने पन्ना सिनेमा के बाहर प्रोटेस्ट शुरू किया. इस दौरान उन्होंने 'बंटवारा 1947' के पोस्टर्स और आमिर-सनी की तस्वीरों को भी आग लगा दी. प्रदर्शन में लोगों ने 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'सनी देओल मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए. यही नहीं, उन्होंने 'जय श्री राम', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे स्लोगन्स भी कहे.

प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का दावा है कि 'बंटवारा 1947' में हिंदुओं को नेगेटिव ढंग से दिखाया गया है. वहीं मुस्लिमों को पॉजिटिव बताया गया है. योगी यूथ ब्रिगेड का कहना है कि ऐसा प्रेजेंटेशन उन्हें मंजूर नहीं. इसलिए उन्होंने फिल्म को सिनेमाघरों से उतारने या उस पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है.    

Advertisement

देहरादून में भी 18 अगस्त को 'बंटवारा 1947' के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गए. वहां हिन्दू रक्षा दल ने न्यू अंपायर सिनेमा हॉल के बाहर जमकर हंगामा किया. इस वजह से थिएटर मैनेजमेंट को फिल्म के पोस्टर्स हटाने पड़ गए. प्रोटेस्टर्स का कहना है कि मूवी में पार्टीशन को जिस तरह दिखाया गया, जो पाकिस्तान को फ़ेवर करता है. यही नहीं, उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान पर इस कहानी के जरिए 'जिहादी' मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

लोगों का कहना है कि आमिर ने ये फिल्म केवल पैसे कमाने के लिए बनाई है. लेकिन इसमें जिस तरह का कॉन्टेन्ट है, उसे देखते हुए उन्हें इसे केवल पाकिस्तान में ही रिलीज करना चाहिए था. लोगों का कहना है कि ऐसी फिल्म को उत्तराखंड और भारत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसलिए अगर 'बंटवारा 1947' पर रोक नहीं लगाया गया, तो वो अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे.

जहां तक फिल्म की बात है, 14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. सनी के अलावा इसमें प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. मूवी का बजट 120 से 150 करोड़ है. मगर बॉक्स ऑफिस पर ये केवल 43.29 करोड़ ही कमा पाई. इस कारण इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर में से एक कहा जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा

Advertisement