Yash स्टारर Toxic को पहले दिन से ही इसके 'बोल्ड' कॉन्टेन्ट के कारण खूब घेरा जा रहा है. इन सीन्स की वजह से मेकर्स पर FIR तक हो चुकी है. यही नहीं, पिछले दिनों एक कन्नड़ा एक्ट्रेस ने उन्हें कर्नाटक से बाहर निकलवा देने तक की धमकी दे डाली. यश ने अब पहली बार इस पूरे मुद्दे खुलकर बात की है.
"जो दिमाग से बच्चे हैं...", यश ने 'टॉक्सिक' के सेक्स सीन्स पर क्या सफ़ाई दी?
यश ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी फिल्म में उन्हें बोल्ड सीन्स करते देख अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं.

हुआ ये कि यश इन दिनों ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ को प्रमोट कर रहे हैं. इस सिलसिले में वो आप की अदालत भी गए थे. वहां बातचीत के दौरान यश को उनका एक पुराना बयान याद दिलवाया गया. वो बयान, जहां उन्होंने ये कहा था कि वो ऐसी कोई फिल्म नहीं करेंगे, जिसे वो अपने पैरेंट्स के साथ बैठकर न देख सकें. ये रेफरेंस देकर उन्हें 'टॉक्सिक' के सेक्स सीन्स पर पर सवाल किया गया. इस पर यश ने कहा,
"वो भी मैं हूं, ये भी मैं हूं. जब मैं बच्चा था तो कहता था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा. ऐसी बहुत-सी चीजें होती हैं लाइफ में. उस समय आप जिस बात पर विश्वास करते हैं, वही कहते हैं."
ये पूछे जाने पर कि इन सीन्स का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा, यश ने कहा कि वो ये सीखेंगे कि उन्हें क्या नहीं करना है. मगर अगले ही पल उन्होंने साफ़ कहा कि 'टॉक्सिक' बच्चों के लिए बिल्कुल भी नहीं है. ये बड़ों के लिए हैं, जो ये फैसला ले सकते हैं कि वो क्या देखना और सीखना चाहते हैं. यश कहते हैं,
"जबसे हमने टॉक्सिक का टाइटल अनाउंस किया, तबसे ही उसके नीचे हमने एक टैगलाइन डाला है- A Fairytale For Grown Ups. हम पहले से ही बता रहे हैं कि जो भी बच्चे हैं और दिमाग से भी बच्चे हैं, वो इस फिल्म से थोड़ा दूर रहें."
इंटरव्यू के दौरान जब यश से फिल्म के सेक्स सीन्स पर क्रॉस क्वेश्चन किया गया, तो उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ में कुछ भी बेवजह नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि समाज में महिलाओं की इच्छाओं पर बात करना भी टैबू बन गया है. इसलिए डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस फिल्म में महिलाओं की फैन्टसी को एक्सप्लोर किया है. यश ने कहा कि मूवी के ये सीन्स केवल लोगों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में उन टैबू पर सवाल उठाने के लिए हैं. लेकिन यश ये भी कहते हैं कि वो किसी भी तरह के वल्गर कॉन्टेन्ट के समर्थक नहीं.
यश एक समय पर कहा करते थे कि वो फिल्मों में इंटीमेट सीन्स करते हुए नर्वस हो जाते हैं. लेकिन 'टॉक्सिक' में उन्होंने इस तरह के कई सीक्वेंस किए हैं. इस पर सफाई देते हुए वो कहते हैं कि लोगों की सोच समय के साथ बदल जाती है. वो बचपन में क्या सोचते थे, उसकी तुलना में अब उनकी सोच बदल गई है. इसलिए जो ये कहता है कि वो बिल्कुल नहीं बदला, वो झूठ कहता है. यश ने कहा कि फिल्म के इंटीमेट सीन्स देखते हुए लोगों को एक्टर्स से ज़्यादा उस कैरेक्टर पर फोकस करना चाहिए. ये पूछे जाने पर कि क्या उनकी वाइफ़ उन्हें ऐसे बोल्ड सीन्स करते देख अनकम्फर्टेबल भी होती हैं, यश ने 'हां' में जवाब दिया. उन्होंने स्वीकारा कि उनकी पत्नी उन सीक्वेंस से असहज होती हैं. मगर दूसरी तरफ़, वो खुद भी प्रोफेशनल एक्टर रह चुकी हैं. इसलिए ये समझती हैं कि पर्दे पर जो हो रहा, वो सब काम का हिस्सा है. रही ‘टॉक्सिक’ की बात, तो यश की ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'टॉक्सिक' के लेडिज एंड लेडिज टीजर में छाईं कियारा, नयनतारा, कियारा, तारा, रुक्मिणी और हुमा










