The Lallantop

जाह्नवी कपूर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, कोर्ट ने कहा- "हम आपके सारे फैन क्लब्स बंद नहीं कर सकते..."

जाह्नवी कपूर के वकील ने 4000 से ज़्यादा URL को डिलीट करवाने की अपील की थी. कोर्ट ने साफ मना कर दिया.

Advertisement
post-main-image
जाह्नवी से पिछली बार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' में नज़र आई थीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, और रश्मिका मंदन्ना तीन प्रमुख हीरोइन्स के रूप में कास्ट की गई हैं, जो अलग-अलग रोचक किरदारों में नजर आएंगी।
  • इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा एटली संभाल रहे हैं और यह साइंस फिक्शन शैली में दो टाइमलाइन्स में फिल्माई जाएगी, जिसका बजट 800 से 1000 करोड़ रुपए के बीच बताया गया है।
  • 'राका' को वर्ष 2027 के अंत में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इस वक्त की सबसे महंगी और प्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में इसकी पहचान बन गई है।

Allu Arjun स्टारर Raaka में किन तीन बॉलीवुड हीरोइन्स को कास्ट किया गया है? janhvi kapoor को Delhi High Court से क्या समझाइश मिली है? साथ ही Salman Khan स्टारर SVC63 में Chak De! India की कौन सी हीरोइन की एंट्री हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# नेटफ्लिक्स सीरीज 'मॉन्स्टर' का ट्रेलर रिलीज

रायन मर्फी और इयन ब्रेनन की सीरीज 'मॉन्स्टर: द लिजी बोर्डन स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये इस सीरीज की चौथी किश्त है. इसके पहले सीजन में जेफ्री डाम्हर की स्टोरी दिखाई गई थी. दूसरे सीजन में मेनेंडेज़ ब्रदर्स की स्टोरी बताई गई. इसके बाद तीसरे सीजन में मेकर्स ने एड जीन नाम के हत्यारे की कहानी दिखाई थी. अब नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का चौथा पार्ट 'मॉन्स्टर: द लिजी बोर्डन स्टोरी' 17 सितंबर को रिलीज हो रहा है. 8 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी 19वीं सदी की हत्यारी लड़की लिजी बोर्डन पर बनी है. जिसने अपने माता-पिता की 47 बार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी.  

Advertisement

# फिल्म 'ड्रॉन टुगेदर' का ट्रेलर आ गया

प्राइम वीडियो की फिल्म 'ड्रॉन टुगेदर' (Drawn Together) का ट्रेलर आ गया है. 9 सितंबर, 2026 को ये रोमांटिक थ्रिलर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी मार्फिल कोर्तेस नाम के एक स्पैनिश बिजनेसमैन की बेटी की है. जो न्यूयॉर्क में रहती है. लेकिन उसे अचानक एक दिन कोई किडनैप कर लेता है. और रहस्यमयी तरीके से छोड़ भी देता है. इसके बाद मार्फिल अपनी बेटी की हिफाजत के लिए एक बॉडीगार्ड अप्वाइंट करता है. फिल्म की कहानी बेस्ट सेलिंग लेखक मर्सिडीज़ रॉन की दो किताबों की सीरीज पर बनी है.

# अल्लू अर्जुन की 'राका' में हीरोइन्स की लंबी लिस्ट!

Advertisement

अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में तीन हीरोइन्स दमदार रोल्स में नजर आने वाली हैं. शोमो इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण, फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं. वहीं जाह्नवी एक ट्राइबल क्वीन के रोल में दिखेंगी. रश्मिका मंदन्ना एक गाइड का पात्र कर रही हैं, जो दीपिका की रक्षा करती है. डायरेक्टर एटली की साइंस फिक्शन फिल्म दो टाइमलाइन्स में घटेगी. जिसका बजट 800 से हजार करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ये फिल्म 2027 के आखिर में रिलीज़ होगी.

# जाह्नवी कपूर को हाई कोर्ट से क्या समझाइश मिली?

जाह्नवी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने पर्सनैलिटी प्रोटेक्शन को लेकर एक अपील दायर की थी. जिसके तहत जाह्नवी के वकील ने चार हजार से ज्यादा URL को डिलीट कराने की अपील की थी. लेकिन कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जाह्नवी को ही समझाइश दे डाली. कोर्ट ने कहा "अगर कहीं अश्लीलता, पैसे कमाने की कोशिश या बहुत ज्यादा बुरा कॉन्टेंट है, तो हम आपके साथ हैं. लेकिन आप सारे फैन क्लब्स कैसे बंद कर सकते हैं? आज इन सब चीजों से कौन बचा हुआ है? जो भी पब्लिक डोमेन में है, उसे हर तरफ से बुरा-भला कहा जाता है. तो क्या हुआ? हमें बुरा-भला कहा जाता है." कोर्ट ने जाह्नवी के वकील को सभी लिंक्स को छांटने के बाद दोबारा सुनवाई के लिए बुलाया है.  

# SVC63 में 'चक दे इंडिया' हीरोइन की एंट्री!

सलमान खान स्टारर SVC63 की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है. डायरेक्टर वामसी पैडिपली की इस फिल्म में अब सागरिका घटगे की भी एंट्री हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में जैकी श्रॉफ को भी कास्ट किया गया है. साथ ही राहुल देव के साथ अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी विलन के रोल्स में दिखेंगे. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है.

# कब आएगी आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर'?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. अब ये फिल्म 9 अक्तूबर, 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को आकाश कौशिक ने डायरेक्ट किया है. इसे धर्मा प्रोडक्शन ने सिख्या एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये एक स्पाय कॉमेडी फिल्म है. 'उड़ता तीर' अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी. जो 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है.

वीडियो: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसान आंदोलन में कैसे फंस गईं?

Advertisement