The Lallantop

"CGI के बारे में पता नहीं मगर..." - 'रामायण' की आलोचना करने वालों को रणबीर ने सुना दिया!

नमित मल्होत्रा के मुताबिक, लोग फोन और कमज़ोर इंटरनेट पर 'रामायण' देख अपना ओपिनियन नहीं बना सकते.

Advertisement
post-main-image
'रामायण: पार्ट 2' के 50 परसेंट हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के VFX को D-Neg कंपनी ने तैयार किया है, जिसने 8 ऑस्कर पुरस्कार भी जीते हैं और यह प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा द्वारा किया गया है।
  • फिल्म के VFX पर कुछ दर्शकों ने AI के उपयोग का आरोप लगाया, जिसके कारण ऑनलाइन आलोचना और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि मेकर्स ने CGI की मेहनत और वास्तविकता पर जोर दिया।
  • फिल्म का पहला भाग 06 नवंबर को ओवरसीज़ और 08 नवंबर को भारत में रिलीज होगा, और मेकर्स ने लोगों से इसे केवल बड़े स्क्रीन और ओरिजिनल फॉर्मेट में देखने की अपील की है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का VFX 8 ऑस्कर जीतने वाली D-Neg ने तैयार किया है. ये प्रोड्यूसर Namit Malhotra की वही कंपनी है, जिसने Interstellar, Inception और Dune जैसी फिल्मों पर काम किया है. ज़ाहिर है कि इससे लोगों में 'रामायण' को लेकर भी एक्सटेक्टेशन काफी बढ़ गई है. लेकिन जब-जब मेकर्स ने फिल्म के एसेट्स रिलीज़ किए, एक तबका उन्हें इसके VFX पर ट्रोल करने लगा. कुछ ने तो ये आरोप तक लगा दिए कि फिल्म में AI विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है. रणबीर ने ऐसा कहने वालों को खरी-खोटी सुनाई है.

Advertisement

कॉलाइडर को दिए इंटरव्यू में रणबीर कहते हैं,

"पिछले कुछ सालों में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ गई है, जो ऑनलाइन CG (कंप्यूटर ग्राफिक्स) क्रिटिक्स बन गए हैं. वो एक ट्रेलर देखते हैं और हमेशा कमियां निकालते रहते हैं. AI के बढ़ते चलन के कारण लोगों का इंट्रेस्ट CGI की तरफ़ बढ़ा है. लेकिन वो असल में कैसा दिखेगा, ये फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलता है. कई बार ये फनी भी हो जाता है. वो इसलिए क्योंकि जो लोग ये नहीं जानते कि CGI कैसे काम करता है, वो ये सोचने लगते हैं कि सामने वाले ने AI का इस्तेमाल किया है."

Advertisement

रणबीर बताते हैं कि CGI और VFX काफी मेहनत का काम है. लोग उन पर सालों तक काम करते हैं. 'रामायण' के केस में नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा शुरू से ही इसका खास ध्यान रख रहे थे. इसलिए वो आसमान का रंग भी सही रखने जैसी बारीकियों पर ध्यान दे रहे थे. रणबीर कहते हैं कि आज के दौर में ऑडियंस को असली CGI से इंप्रेस करना मुश्किल हो गया है.

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी उनकी बात से सहमत होते दिखे. वो बताते हैं कि जब फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था, तो लोगों ने उसकी काफी आलोचना की. मगर जब उन्हें सेम कॉन्टेन्ट IMAX स्क्रीन पर दिखाया गया, तो उनकी धारणा बदल गई. नमित के मुताबिक, लोग 'रामायण' को फोन पर देखकर जज कर रहे हैं. लेकिन मेकर्स ने अपने कई साल और पैसे खर्च कर इस मूवी को बड़ी स्क्रीन के लिए बनाया है. इसलिए इसे फोन और कमजोर इंटरनेट पर देखकर फैसला नहीं सुनाया जा सकता.

हालांकि नमित ये भी कहा कि लोग 'रामायण' को जहां चाहें, वहां देखें. लेकिन अगर उन्हें VFX या दूसरे टेक्निकल पक्ष पर अपनी राय रखनी है, तो उन्हें फिल्म को केवल ओरिजिनल फॉर्मेट में ही देखना चाहिए. उनके मुताबिक, अगर लोगों ने फिल्म का सही साउंड और विजुअल ही नहीं देखा, तो वो उस पर ठीक तरह से अपनी राय रख ही नहीं सकते हैं. बाकी जहां तक मूवी की बात है, 'रामायण' का पहला पार्ट 06 नवंबर को ओवरसीज़ मार्केट में रिलीज़ होगा. वहीं भारत में इसे 08 नवंबर यानी दीपावली पर लाया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर मूवी ‘रामायण’ की रिलीज़ डेट आई सामने, किस बड़ी मूवी से होगा क्लैश?

Advertisement