The Lallantop

'टॉक्सिक' के OTT और सैटेलाइट राइट्स के लिए यश को खरीदार नहीं मिल रहे!

यश ने 'टॉक्सिक' के लिए जो कीमत मांगी है, प्लैटफॉर्म्स उसका आधा देने को ही तैयार हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' के ओवरसीज़ राइट्स 105 करोड़ रुपए में खरीदे गए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन OTT और सैटेलाइट राइट्स के लिए अभी तक कोई सौदा नहीं हो पाया है।
  • फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए यश ने 250 करोड़ रुपए की मांग की है, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स केवल 100 से 125 करोड़ रुपए ऑफर कर रहे हैं, जिससे डील अटकी हुई है।
  • फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के आधार पर OTT प्लेटफॉर्म्स की खरीद में बदलाव हो सकता है, जिसके चलते मेकर्स और प्लैटफॉर्म्स किसी मध्य मार्ग पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Yash स्टारर Toxic की रिलीज़ में अब केवल दो हफ्ते का समय बाकी है. बावजूद इसके, मेकर्स फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स बेच नहीं पाए. वो भी तब, जब वो इसे इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ने फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए जो अमाउंट कोट किया है, कोई भी कंपनी उस कीमत पर फिल्म खरीदने को तैयार ही नहीं हो रही.

Advertisement

पिछले दिनों 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था. उसने सोशल मीडिया पर तो फिल्म का बज़ बढ़ाया. लेकिन OTT और सैटेलाइट राइट्स भुनाने में नाकाम रहा. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर यानी यश और KVN प्रोडक्शंस बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील क्रैक करना चाहते थे. लेकिन कोई भी प्लैटफॉर्म उनकी कीमत पर फिल्म खरीदने को तैयार नहीं हो रहा है. उल्टा, वो मेकर्स को आधी रकम ऑफर कर रहे, जिसके लिए यश बिल्कुल तैयार नहीं हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टॉक्सिक' को लगभग 600 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट पर बनाया गया है. इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि वो ज्यादा-से-ज्यादा लागत नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से ही वसूल लें. बताया जा रहा है कि यश ने 'टॉक्सिक' के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांगे हैं. लेकिन ज़ी समेत अन्य प्लैटफॉर्म्स इस मूवी के लिए अभी केवल 100 से 125 करोड़ रुपए देने को तैयार हुए हैं. यानी बिल्कुल आधी कीमत. इस कारण फिल्म के मेकर्स बड़े चक्कर में फंस गए हैं.

Advertisement

बताया जा रहा कि इस डील को अटकाने में फिल्म के ओपनिंग प्रेडिक्शन का भी बड़ा हाथ है. मेकर्स और प्लैटफॉर्म्स ये देखना चाहते हैं कि फिल्म को शुरुआती वीकेंड पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अगर उस दौरान फिल्म ने बमफाड़ कलेक्शन किया तो प्रोड्यूसर्स को मनचाही रकम मिलेगी. लेकिन अगर फिल्म कमज़ोर पड़ी, तो OTT प्लैटफॉर्म्स पैसे देने को तैयार नहीं होंगे. तब 100 से 125 करोड़ वाले ऑफर के भी लाले पड़ सकते हैं. कुल मिलाकर, यश 'टॉक्सिक' के केस में काफी रिस्की पोजिशन में हैं. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वो अगले कुछ दिनों में प्लैटफॉर्म्स के साथ कोई-न-कोई मिडल ग्राउंड जरूर ढूंढ लेंगे. जहां तक फिल्म की बात है, ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'

Advertisement
Advertisement