The Lallantop

अक्षय-सैफ स्टारर 'हैवान' का टीज़र देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

प्रियदर्शन ने 'हैवान' का टीज़र महज 45 सेकेंड का रखा है. इस दौरान न एक्टर्स का फेस दिखाया गया, न ही कोई डायलॉग है.

Advertisement
post-main-image
'हैवान' में मोहनलाल भी कैमियो करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का 45 सेकेंड का टीज़र जारी किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार एक क्रूर किलर और सैफ अली खान एक नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट की भूमिका में हैं।
  • 'हैवान' फिल्म मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है, जिसे KVN प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया है और यह 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • टीज़र के चलते फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी है और अब मेकर्स के द्वारा आगामी ट्रेलर में और जानकारी साझा करने की अपेक्षा की जा रही है।

Akshay Kumar और Priyadarshan ने हमें Hera Pheri, Garam Masala और Bhool Bhulaiyaa जैसी कई कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं. मगर इस बार ये जोड़ी हैवानियत पर उतर आई है. आज ही उनकी अपकमिंग मूवी Haiwaan का टीज़र आया है. इसमें अक्षय के साथ Saif Ali Khan लीड रोल में हैं. सैफ ने मूवी में एक ऐसे नेत्रहीन शख्स का किरदार निभाया है, जिसका सामना एक क्रूर और कोल्ड ब्लडेड किलर से होता है. ये किलर कोई और नहीं, बल्कि अक्षय कुमार ही हैं.

Advertisement

टीज़र का मतलब होता है- टीज़ करना. यानी आने वाली फिल्म के लिए लोगों का इंट्रेस्ट जगाना. 'हैवान' में बिल्कुल वही किया गया है. ऐसे दौर में जब मूवीज़ के टीज़र भी तीन मिनट के हो जाते हैं, प्रियदर्शन ने 'हैवान' का एसेट केवल 45 सेकेंड का रखा है. इसमें न तो बहुत ज्यादा बताया गया, न बहुत कम. जो दिखाया, स्वादानुसार दिखाया. वो भी सैफ और अक्षय का फेस रिवील किए बगैर. आने वाले समय में अन्य फिल्ममेकर्स इससे सबक ले सकते हैं.

खैर, टीज़र की शुरुआत सैफ अली खान से होती है, जो फिल्म में एक ब्लाइंड मार्शल आर्टिस्ट बने हैं. टीज़र में हम उन्हें अपनी वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते-फिरते देखते हैं. वैसे, देख न पाने के बावजूद उनके किरदार के बाकी सेंस ऑर्गन अन्य लोगों से कहीं बेहतर काम करते हैं. उनकी सुनने की क्षमता इतनी तगड़ी है कि वो अक्सर आने वाले खतरे को भांप लेते हैं. कुछ हद तक उसी तरह, जैसा 'डेयरडेविल' का कैरेक्टर करता है. फिल्म में उनका किरदार एक छोटी बच्ची का केयरटेकर है. वो उस बच्ची को ‘हैवान’ यानी अक्षय के किरदार से बचाने की जद्दोजहद करता है. सैफ ने कुछ इंटरव्यूज़ में इसे अपना ड्रीम रोल बताया है.

Advertisement

दूसरी तरफ़, अक्षय फिल्म के बेहद खूंखार विलन बने हैं. उनके किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं. खुद अक्षय ने भी इसे अपने करियर का सबसे ईविल कैरेक्टर बताया है. सैफ ने भी कहा था कि लोगों ने आज तक अक्षय को इतने खतरनाक रोल में नहीं देखा होगा. टीज़र में एक भी डायलॉग नहीं. ज्यादातर अक्षय और सैफ की परछाई ही दिखाई गई है. बावजूद इसके, आपको कहानी का डार्क और इंटेन्स माहौल महसूस करवा दिया जाता है. पहले ही सीन में सैफ के पीछे अक्षय की परछाई नजर आती है. वो एक बड़े शीशे पर अपने हाथ फैलाए घर के अंदर झांक रहे. अकेले ये झलक ही टीज़र की क्रीपी वाइब्स को नसों में उतार देती है.

फिर भी, 'हैवान' के टीज़र की सबसे खास बात है इसका बैकग्राउंड स्कोर. प्रीतम के म्यूजिक पर फीमेल सिंगर की गुनगुनाहट हर पल बढ़ती जाती है. तब तक, जब तक आप उससे असहज न होने लगें. घड़ियों की टिक-टिक. बास्केटबॉल के फर्श पर रोल करने की आवाज़. नोटों की बारिश और उस पर अक्षय की रूह कंपा देने वाली हंसी. अगर आप हेडफोन में इस बैकग्राउंड स्कोर को सुनेंगे तो शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएं. देखा जाए तो मेकर्स का मकसद भी यही है. 

कुल मिलाकर, 'हैवान' अपने नाम के हिसाब से टीज़र पेश करने में सफ़ल रहा है. इसे देखकर आपके मन में फिल्म को लेकर इंट्रेस्ट बढ़ता है. साथ ही ये एक्साइटमेंट भी जगती है कि मेकर्स ट्रेलर में क्या रिवील करेंगे. वैसे, ‘हैवान’ प्रियदर्शन की मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का ऑफिशियल रीमेक है. उसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था. कन्नड़ा में इसका Kavacha नाम से एक रीमेक और बन चुका है. हिंदी में फिल्म को KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. सैफ और अक्षय के अलावा इसमें सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. यही नहीं, फिल्म में मोहनलाल भी कैमियो करेंगे. मूवी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement

वीडियो: अक्षय कुमार का सैफ अली खान के साथ नया वीडियो सामने आया, देख 'हेरा फेरी 3' फैन्स को बुरा लगेगा

Advertisement