The Lallantop

पुलिस ने कहा- “अबू सलेम के यहां गए तो अरेस्ट कर लेंगे”, मगर कुमार सानू फिर भी नहीं माने!

कुमार सानू ने पुलिस से सिक्योरिटी की डिमांड की थी. मगर वो इसके लिए तैयार नहीं हुए और सानू को दुबई जाना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
कुमार सानू को 'आशिकी' फिल्म के गानों की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी.

अपने लंबे सिंगिंग करियर में Kumar Sanu का पाला अंडरवर्ल्ड से भी पड़ा है. एक बार वो जाने-अनजाने Dawood Ibrahim की पार्टी में गाने पहुंच गए थे. वहीं दूसरी बार, गैंगस्टर Abu Salem के लिए परफॉर्म करने दुबई तक चले गए. दूसरी घटना के वक्त पुलिस ने उन्हें रोका भी था. बावजूद इसके, उन्होंने किसी की एक न सुनी.

Advertisement

पिछले दिनों कुमार सानू द लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में आए हुए थे. इस दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड और अपने पास्ट के बारे में खुलकर बात की. वो बताते हैं कि एक बार किसी आदमी ने उनसे फिरौती मांगी थी. लेकिन सानू ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बजाय उन्होंने उसके यहां परफॉर्म करने का ऑप्शन धर दिया. यही नहीं, एक बार वो गैंगस्टर अबू सलेम के शो में गाने दुबई चले गए थे. 

हालांकि जब पुलिस को पता चला कि वो अबू सलेम के यहां परफॉर्म करने जा रहे हैं, तो उन्होंने सानू को रोकने की बहुत कोशिश की. मगर सानू नहीं माने. सानू ने ये किस्सा तफ्सील से सुनाते हुए कहा,

Advertisement

"पुलिस स्टेशन से मुझे फोन आया. उन्होंने पूछा, 'क्या आप अबू सलेम के शो में परफॉर्म करने जा रहे हैं?' मैंने कहा, 'हां, जा रहा हूं. अब क्या करूं?' पुलिस वालों ने कहा, ‘आपको वहां नहीं जाना चाहिए’. मैंने कहा कि ठीक है. हम नहीं जाएंगे. लेकिन आप मुझे सिक्योरिटी दीजिए. अगर वो मुझे गोली मार देगा, तो मैं क्या करूंगा? इसलिए आप मुझे सुरक्षा दीजिए.”

सानू बताते हैं कि पुलिस ने तब उन्हें वॉर्न भी किया था. उनके मुताबिक,

"पुलिस ने कहा कि अगर आप वहां गए तो हम आपको गिरफ्तार कर लेंगे. इस पर मैंने कहा, 'देखिए, या तो आप मुझे सिक्योरिटी दीजिए या फिर भरोसा दिलाइए कि मुझे कुछ नहीं होगा. मैं एक सिंगर हूं. गाना मेरा काम है. इसलिए मुझे मजबूरी में वहां जाना पड़ रहा है'.”

Advertisement

सानू की इस डिमांड को मानने से पुलिस ने साफ मना कर दिया. इसलिए वो दुबई गए और अबू सलेम के यहां परफॉर्म करके आए. उनके मुताबिक, वहां किसी ने भी उनसे कुछ नहीं कहा. इसलिए वो स्टेज पर गाना गाकर होटल पहुंचे, अपना सामान उठाया और वापस आ गए. सानू कहते हैं कि उन्हें जिस बात के लिए डराया जा रहा था, वो उसे करने गए और ठीक-ठाक लौट भी आए.

वीडियो: कुमार सानु ने बताया आखिर अब वे हिंदी फिल्मों में क्यों नहीं गाते!

Advertisement