The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर' से दोगुना टिकटें बेच दीं!

'टॉक्सिक' ने सबसे ज्यादा टिकट हिन्दी वर्जन में बेची हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में तीन दिनों में 6.4 लाख टिकटें बेचकर 24.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि यह 26 अगस्त को रिलीज़ होगी।
  • यश की फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश की योजना को स्थगित कर अपनी रिलीज़ तारीख को आगे बढ़ाया था।
  • टॉक्सिक की बिक्री के कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि हिंदी वर्जन की ओपनिंग लगभग 50 करोड़ रुपए की हो सकती है, जो फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है।

Yash स्टारर Toxic ने अडवांस बुकिंग में इतनी टिकटें बेच डाली हैं कि तमाम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स सहमे से नज़र आ रहे. फिल्म ने केवल तीन दिनों में ही 30 करोड़ से ज्यादा की बिक्री कर दी है. चूंकि ये मूवी 26 अगस्त को रिलीज़ होगी, इसलिए अगले दो दिनों में यश के पास अडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है.

Advertisement

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के कन्नड़ा वर्ज़न की 2.6 लाख टिकटें बिकीं जिससे फिल्म ने 11.9 करोड़ रूपए की कमाई की. इसमें फिल्म के 2D, 3D और IMAX जैसे सभी प्रमुख वर्जन्स शामिल हैं. तेलुगु में इसने 5.4 हजार टिकटें बेचकर 13.4 लाख रुपए छापे. तमिल में 'टॉक्सिक' ने 27.6 हजार टिकट्स की सेल कर 45.3 लाख रुपए कमाए. वहीं मलयालम में 9.6 हजार टिकट्स से इस मूवी ने 19.2 लाख रुपए कमाए.

जहां तक हिन्दी की बात है, 'टॉक्सिक' ने सबसे ज्यादा टिकट इसी भाषा में बेची हैं. अडवांस बुकिंग में फिल्म ने हिन्दी के सभी वर्जन्स में 3.3 लाख की टिकट बेचकर 11.6 करोड़ रुपए कमाए हैं. ये मूवी के ओरिजिनल यानी कन्नड़ा वर्जन से बस थोड़ा ही कम है. इस आंकड़े से ये अंदाज़ा भी मिल जाता है कि यश की डिमांड केवल कन्नड़ा में ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी है. 'टॉक्सिक' के ओवरऑल अडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 6.4 लाख टिकटें बेचकर 24.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर ये संख्या 32.92 करोड़ तक पहुंच जाती है.

Advertisement

19 मार्च को 'टॉक्सिक' का क्लैश रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से होने वाला था. बाद में यश ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया. वैसे, 'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट को अडवांस बुकिंग में पछाड़ दिया है. उसने प्रीसेल में 14 करोड़ की टिकटें बेची थीं. लेकिन यश की मूवी 'धुरंधर 2' से अब भी काफी पीछे है. उस सीक्वल ने अडवांस बुकिंग में टोटल 62.43 करोड़ की बिक्री की थी. हालांकि उसे एक फ्रैंचाइज़ मूवी होने के नाते अपरहैंड मिला था. दूसरी तरफ़, 'टॉक्सिक' ने सोलो मूवी होकर भी बमफाड़ टिकटें बेची हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन केवल हिन्दी वर्जन में ही 50 करोड़ रुपए के आसपास की ओपनिंग ले लेगी.

वीडियो: क्या सेंसर सर्टिफिकेट के साथ खुल गई यश स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी? 3 घंटे से भी लंबी है मूवी

Advertisement
Advertisement