Awarapan 2 के रूप में Emraan Hashmi को उनके करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट मिली है. वहीं 19 साल पहले आई Awarapan बॉक्स ऑफिस पर डिजाजस्टर रही थी. मगर समय के साथ उसका ऐसा कल्ट फैनबेस बना कि लोग उसके सीक्वल की डिमांड करने लगे. प्रोड्यूसर्स भी यही चाहते थे. मगर इमरान खुद सेकेंड पार्ट के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. ऐसा क्यों, बताते हैं.
'आवारापन 2' बनाने को तैयार नहीं थे इमरान हाशमी, फिल्म ने 240 परसेंट प्रॉफिट दे दिया!
इमरान हाशमी को लग रहा था 'आवारापन 2' आज के ऑडियंस को पसंद नहीं आएगी. इसलिए वो 'जन्नत 3' बनाना चाहते थे.

'आवारापन 2' बनाने वाली विशेष फिल्म्स का सीक्वल के मामले में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. उनकी टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में सीक्वल ही हैं. हालांकि उन फिल्मों का अपनी पिछली कहानी से नाम के अलावा कोई सीधा कनेक्शन नहीं. मगर जब 'आवारापन 2' बनाने की बात आई, तो मेकर्स ने इसे वहीं से पिक करने का फैसला किया, जहां 19 साल पहले फर्स्ट पार्ट एंड हुआ था.
प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि कोविड के बाद ग्रैंड स्केल फिल्मों का चलन बढ़ गया था. सिनेमाघरों में ऐसी मूवीज़ आने लगीं, जो VFX हैवी थीं. विशेष को लगा कि बॉलीवुड में ड्रामा फिल्मों की कमी हो गई है. इसलिए उन्होंने 'आवारापन 2' का सीक्वल लाने का फ़ैसला किया. मगर दिक्कत तब आई, जब इमरान हाशमी खुद इस आइडिया के लिए तैयार नहीं हुए.
विशेष के मुताबिक, इमरान 19 साल पहले आई 'आवारापन' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से दुखी थे. उन्हें लग रहा था कि फिल्म बड़ी हिट बनेगी. मगर वो बहुत बुरी डिजास्टर हो गई. बाद में मेकर्स ने उस फिल्म से सबक लेते हुए 'जन्नत' बनाई, जो हिट रही. इसलिए जब कुछ साल पहले विशेष इमरान के पास 'आवारापन 2' का आइडिया लेकर गए, तो वो इसके लिए तैयार नहीं हुए. उल्टा उनका ये कहना था कि मेकर्स को 'जन्नत' के अगले पार्ट पर काम शुरू करना चाहिए. उन्हें लग रहा था कि आज की ऑडियंस इस फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पाएगी. खासकर इसलिए क्योंकि अब लोगों का टेस्ट बहुत बदल गया है.
फिर भी, विशेष इमरान से जिद्द करते रहे. दोनों में लंबे समय तक हां-ना चलती रही. मगर फिर इमरान ने एक ऐसा पैटर्न देखा, जिसने उन्हें अपना फैसला बदलने को मजबूर कर दिया. हुआ ये कि कोविड के बाद कई फिल्मों को री-रिलीज़ किया गया था. इनमें 'तुम्बाड' और 'सनम तेरी कसम' जैसी मूवीज ने तो काफी अच्छा परफ़ॉर्म किया. ये देख इमरान को लगा कि वो 'आवारापन 2' को एक चांस दे सकते हैं. देर-सवेर हुआ भी ऐसा ही.
इमरान ने 'आवारापन 2' बनाई, जो अब जबरदस्त हिट बन गई है. 45 करोड़ में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहला हफ्ता बीतने तक इसने भारत में 128.29 करोड़ और वर्ल्डवाइड 153.59 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये फिल्म के बजट की तुलना में 240 परसेंट ज्यादा प्रॉफिट है. खास बात ये है कि 'आवारापन 2' की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने अब 'जन्नत 3' पर भी काम शुरू कर दिया है.
वीडियो: इमरान हाशमी की आवारापन 2 हुई रिलीज़, कैसा रहा पब्लिक रिएक्शन?












