Operation Safed Sagar के बाद Netflix कौन सी डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है? S. S. Rajamouli की Varanasi में कितने गाने रहेंगे? Shiva Purana पर बन रही फिल्म को लेकर किस-किसके नाम चल रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' के बाद शिव पुराण पर बन रही फिल्म में अमिताभ, अक्षय से लेकर रजनीकांत तक!
मेकर्स फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन को देना चाहते हैं. कमल हासन ने भी डायरेक्शन में दिलचस्पी दिखाई है.

# 'म्यूटिनी' को भारत में प्रजेंट करेंगे रणदीप हुड्डा
जेसन स्टैदम स्टारर फिल्म 'म्यूटिनी' 21 अगस्त 2026 को रिलीज़ होने जा रही है. भारत में फिल्म को रणदीप हुड्डा प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन जीन-फ्रांसिस रिचर ने किया है. कहानी कोल रीड नाम के शख्स की है, जिसके अरबपति बॉस की हत्या हो जाती है. जिसका आरोपी भी उसे बना दिया जाता है. इसके बाद अपने बॉस की मौत का बदला लेने के लिए कोल निकल पड़ता है.
# 'सफेद सागर' के बाद बन रही 'मिग 21' पर डॉक्यूमेंट्री
'ऑपरेशन सफेद सागर' के बाद अब नेटफ्लिक्स 'मिग 21' पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रहा है. इसका नाम 'द लास्ट सैल्यूट: ए ट्रिब्यूट टू मिग 21' रखा गया है. डॉक्यूमेंट्री में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ उन पायलट्स की कहानियां भी दिखाई जाएंगी. जिन्होंने लंबे वक्त तक 'मिग 21' उड़ाया है. इसमें 'मिग 21' से जुड़े युद्ध के अनुभवों के साथ पायलट्स की निजी और इमोशनल स्टोरीज को भी पोट्रे किया जाएगा.
# एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में होंगे छह गाने
एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का करीब 80 प्रतिशत शूट पूरा हो चुका है. अब फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी ने इससे जुड़ा एक और बड़ा अपडेट दिया है. 123 तेलुगु से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म में कुल छह गाने होंगे, जो कहानी के इमोशन्स को और गहराई देंगे. कीरवानी ने बताया कि फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर काम सितंबर से शुरू होगा. और जनवरी 2027 तक इसे पूरा करने का प्लान है. फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन्स में चलेगी, जो वाराणसी से शुरू होकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम तक जाएगी और फिर वापस वाराणसी लौटेगी.
# सलमान खान की SVC63 का टाइटल ये होगा!
सलमान खान स्टारर SVC63 का ऑफिशियल टाइटल सामने आ गया है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 'मॉन्स्टर' नाम दिया गया है. इसे वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान के साथ नयनतारा फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को 2027 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. पहले इसकी टक्कर प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' से होने वाली थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्पिरिट' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सागरिका घाटगे, राजपाल यादव, अभिमन्यु सिंह और राहुल देव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
# अजय देवगन ने पूरी कर ली 'गोलमाल 5' की शूटिंग
अजय देवगन स्टारर 'गोलमाल 5' की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अब सिर्फ दो गाने शूट होने बाकी हैं, जिन्हें अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा. इनमें फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शामिल है. हाल ही में शरमन जोशी ने भी ऊटी में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 'गोलमाल 5' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.
# शिव पुराण पर फिल्म बना रहे अक्षय, अमिताभ और रजनीकांत?
'रामायण' के बाद अब एक और मेगा मायथोलॉजिकल फिल्म बनने की चर्चा है. जो शिव पुराण पर आधारित होगी. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित नजर आ सकते हैं. वहीं साउथ से ममूटी, मोहनलाल, पृथ्वीराज, रजनीकांत और कमल हासन के नाम भी सामने आए हैं. मेकर्स फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन को देना चाहते हैं. वहीं कमल हासन ने भी डायरेक्शन में दिलचस्पी दिखाई है. ऐसे में दोनों के फिल्म को को-डायरेक्ट करने की भी चर्चा है. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.
वीडियो: आतंकी पन्नू की धमकी पर दिलजीत दोसांझ का जवाब, अभिताभ बच्चन के पैर छूने पर हुआ विवाद












