आज 02 नवंबर यानी Shah Rukh Khan के 61वें बर्थडे पर King का पहला गाना रिलीज़ किया गया है. Tu Mil Jaaye नाम के इस सॉन्ग में शाहरुख और Deepika Padukone के अलावा Arijit Singh और Ed Sheeran भी साथ आए हैं. इस गाने के जरिए Siddharth Anand ने फिल्म के कुछ नए विजुअल्स भी शेयर किए.
'किंग' से आया शाहरुख-दीपिका का पहला गाना, लोगों को 'पठान' की याद आ जाएगी
'किंग' के इस गाने में दीपिका दोबारा ऑरेंज कलर की ड्रेस में नज़र आ रही हैं. 'पठान' के दौरान ये रंग पहनने पर उन्हें काफी बैकलैश मिला था.

मेकर्स ने 02 नवंबर की आधी रात को 'किंग' का 'तू मिल जाए' गाना रिलीज़ किया. अगले कुछ घंटों में ये इंटरनेट पर वायरल होने लगा. इसकी ओपनिंग शाहरुख के डायलॉग से होती है, जहां वो कहते हैं- "मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशान मेरी माशूका." देखने से ये वही गाना लग रहा, जिसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही थी. कुछ महीने पहले सेट से इसके विजुअल्स भी लीक हुए थे.
ये गाना काफी हद तक 'पठान' के 'झूमे जो पठान' की याद दिलाता है. अगर यहां शाहरुख अपने बाल लंबे कर लेते, तो दोनों सॉन्ग्स एक जैसे ही नज़र आते. वैसे, इस गाने में दीपिका कई जगहों पर ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं. ‘पठान’ में इस रंग की बिकिनी पहनने पर उन्हें काफी नाराज़गी का सामना करना पड़ा था. अब सिद्धार्थ आनंद ने ‘किंग’ में ऐसा जानबूझकर किया या ये महज इत्तेफाक है, ये केवल वही बता सकते हैं.
'तू मिल जाए' का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने कम्पोज़ किया है. इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे. वहीं अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची इसके सिंगर हैं. 'किंग' 2026 में रिलीज़ हो रही वो आखिरी बॉलीवुड मूवी होगी, जिसमें दर्शक अरिजीत की आवाज़ सुनेंगे. इस गाने से 'किंग' के लार्ज स्केल का अंदाजा तो लगता ही है. साथ ही ये बात भी कन्फर्म हो जाती है कि शाहरुख मूवी में एक असैसिन या गैंगस्टर का रोल कर रहे. गाने में कई जगह उन्हें लोगों को शूट करते और हथियार सप्लाय करते हुए भी देखा जा सकता है.
'तू मिल जाए' इस वक्त यूट्यूब पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. खबर लिखे जाने तक इस पर 9.3 मिलियन यानी 93 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. इसे टी-सीरीज़ और ज़ी म्यूजिक कंपनी ने कोलैब करते हुए शेयर किया है. 'किंग' के म्यूजिक राइट्स इन दोनों कंपनियों ने साथ लिए हैं. ऐसा बॉलीवुड में पहली बार हुआ है. हालांकि टी-सीरीज़ ने इसके राइट्स तीन साल के लिए खरीदे हैं. यानी तीन साल तक इससे आए पैसे उनके खाते में जाएंगे. मगर तीन साल पूरे होने के बाद इन गानों के राइट्स ज़ी-म्यूजिक के पास चले जाएंगे. फिर जो कमाई होगी, वो उन्हें मिलेगी. इससे शॉर्ट टर्म में टी-सीरीज़ और लॉन्ग टर्म में ज़ी-म्यूजिक, दोनों को फायदा होगा. रही फिल्म की बात, तो 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?









