The Lallantop

"सलमान का असली साइड देखा है, वो बहुत प्रोटेक्टिव हैं" - दिव्या दत्ता

Divya Dutta ने पहली बार Veergati में Salman Khan के साथ काम किया था. उन्होंने फिल्म की शूटिंग का वो वाकया बताया जब उनके लिए सलमान ने ज़मीन पर अपना चेहरा रखा.

Advertisement
post-main-image
सलमान से पहली बार दिव्या अपने मामा की फिल्म के सेट पर मिली थीं.

साल 1995 में Salman Khan की फिल्म Veergati रिलीज़ हुई थी. इसे सलमान की शुरुआती एक्शन फिल्मों में गिना जाता है. ये Divya Dutta की भी पहली मेजर फिल्म थी. यहां वो सलमान की बहन बनी थीं. दिव्या ने फिल्म के सेट से सलमान खान के किस्से सुनाए. जब उनके लिए सलमान मिट्टी में लेट गए थे. दिव्या हाल ही में द लल्लनटॉप के प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में बतौर गेस्ट आई थीं. वहां उन्होंने बताया कि ‘वीरगति’ के एक सीन में उनके किरदार को मरना था लेकिन उसने वो सीन नहीं हो पा रहा था. दिव्या ने आगे बताया,    

Advertisement

हमारे डायरेक्टर बड़े स्ट्रिक्ट थे. उन्होंने कहा कि अब तुम ऊपर से गिरी हो, तुम को धक्का दे दिया है, तुम मर रही हो और अपने भाई को देख रही हो. आखिरी सांस लेना और मर जाना. मुझे कभी भी उससे ज़्यादा शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई. टेक के बाद टेक हो रहे हैं. लोग बोल रहे हैं कि नई लड़की को आ नहीं रहा है. सीन्स अच्छे हो गए थे, लेकिन मरना नहीं आ रहा है. सलमान का पैकअप हो चुका था. वो निकल रहे थे. वो गाड़ी में बैठ रहे थे. उन्होंने AD से पूछा कि पैकअप हो गया क्या. AD ने कहा कि नई लड़की को मरना नहीं आ रहा है. सलमान ने गाड़ी का दरवाज़ा बंद किया और वापस आ गए. उस दिन मैंने असली सलमान को देखा. वो बहुत प्रोटेक्टिव थे. 

उन्होंने कहा कि दिव्या, मैं कैमरा के पास बैठा हूं. जैसे-जैसे मैं कर रहा हूं, वैसे-वैसे कर. वो बहुत प्यार से बोले. मेरा पूरा मूड ही बदल गया. उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे लिए गिनती करूंगा, और मैं ये तुम्हारे लिए करूंगा. उन्होंने मिट्टी पर अपनेा चेहरा रखा और वो एक, दो, तीन कर के गिनने लगे. मैं अपनी सांस रोक रही थी. जैसे ही डायरेक्टर ने कट बोला, उसके बाद मेरे पास सलमान का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं थे. उसके बाद मेरी और उनकी दोस्ती हो गई. उनके घर से खाना आता था और वो मेरी फोटोज़ खींचते थे.      

दिव्या ने बताया कि सेट पर सलमान उनकी फोटोज़ खींचा करते थे. शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उन्होंने वो फोटोज़ एक ड्रेस पर छपवाकर दिव्या को गिफ्ट की.
 

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: दिव्या दत्ता ने शाहरुख, सलमान, इरफान पर जो बताया, पक्का पहले ना सुना होगा!

Advertisement

Advertisement
Advertisement