Sunny Deol स्टारर Gabru की रिलीज़ डेट को लेकर प्रोड्यूसर ने क्या अपडेट दिया है? क्या Rajinikanth स्टारर Jailer 2 ने कमाई के मामले में Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion को पछाड़ दिया? साथ ही ये भी जानिए कि Salman Khan की Maatrubhumi: May War Rest in Peace की रिलीज़ को लेकर क्या अपडेट आया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' और 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' एक हफ्ते में ही तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.

# वापस लौट रहा म्यूज़िकल शो 'ग्ली'
पॉपुलर म्यूज़िकल शो 'ग्ली' 11 साल बाद वापसी कर रहा है. डिज्नी प्लस और हुलु ने इसके रीबूट को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है. 2009 में शुरू हुआ ये शो 2015 तक चला था. जिसे खूब पसंद किया गया था. नए सीज़न की कास्ट और रिलीज़ डेट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है.
# थ्रिलर फिल्म में डेंज़ल वॉशिंगटन की एंट्री
डेंज़ल वॉशिंगटन अब डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी की नई थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगे. इस अनटाइटल्ड फिल्म में डेंज़ल एक फॉर्मर पुलिस डिटेक्टिव का रोल करेंगे. स्कॉट बार्कन और ग्रेग जेंटनर ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को रिलीज़ होगी.
# इस दिन रिलीज़ होगी सनी देओल की 'गबरू'
सनी देओल स्टारर 'गबरू' अगले साल यानी 2027 में रिलीज़ होगी. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में प्रोड्यूसर विशाल राणा ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में सनी देओल का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. फिल्म को शशांक उदापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है,.
# 'दृश्यम 3' को पछाड़ 'जेलर 2' बनी नंबर-2
रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज़ के सात दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 576.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसी के साथ 'जेलर 2' ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के 560.02 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब केवल 'धुरंधर 2' ही इस फिल्म की कमाई से आगे है.
# फिल्म 'पार्टी एनिमल्स' का ट्रेलर रिलीज़
विराज घेलानी और अर्जुन तंवर की कॉमेडी फिल्म 'पार्टी एनिमल्स' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. रवि छाबड़िया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म न्यू ईयर ईव पर दोस्तों के एक रीयूनियन की कहानी दिखाती है. फिल्म में दोस्ती और गलत फैसलों से पैदा होने वाली कॉमेडी दिखेगी. ये फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 15 अगस्त या 26 जनवरी को नहीं आएगी 'मातृभूमि'
सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज़ डेट पर बड़ा अपडेट आया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 15 अगस्त या 26 जनवरी को रिलीज़ नहीं होगी. इससे पहले चर्चा थी कि मेकर्स फिल्म को इंडिपेंडेंस डे या रिपब्लिक डे पर सिनेमाघरों में उतार सकते हैं. लेकिन रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान इस फिल्म को किसी खास नेशनल हॉलीडे पर रिलीज़ करने के पक्ष में नहीं हैं. फिलहाल फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतज़ार है. इसकी रिलीज़ डेट पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.
वीडियो: रजनीकांत ने 'धुरंधर 2' को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', आदित्य धर ने क्या कहा?













