Emraan Hashmi की Awarapan 2 को देख फैन्स ने कैसा रिएक्शन दिया? Salman Khan की पहली इंटरनेशनल फिल्म हिंदी में कब रिलीज हो रही है? Rajinikanth स्टारर Jailer 2 ने रिलीज से पहले ही कैसे 160 करोड़ रुपये कमा लिए? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
भारत में कब रिलीज हो रही सलमान खान की पहली इंटरनेशनल फिल्म?
'7 डॉग्स' को फिल्ममेकर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है.

# नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एनिमल्स' का टीजर रिलीज
बेन एफ्लेक की थ्रिलर फिल्म 'एनिमल्स' का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 9 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है. इसकी कहानी एक अमेरिकी पॉलिटीशियन की है, जो मेयर का चुनाव लड़ने वाला है. उसकी एक हैप्पी फैमिली है. मगर राजनीति में आते ही उसकी मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. उसका बेटा किडनैप हो जाता है. इसके बाद क्या होता है ये जानने के लिए हमें फिल्म का इंतजार करना होगा. फिल्म में बेन एफ्लेक के साथ कैरी वॉशिंगटन और स्टीवन यून ने लीड रोल निभाए हैं. इस फिल्म को बेन एफ्लेक ने ही डायरेक्ट किया है.
# 'द रिट्रिवल्स' में लीड रोल करेंगी एमिलिया जोन्स
नेटफ्लिक्स की सीरीज The Retrievals में ब्रिटिश एक्टर एमिलिया जोन्स को कास्ट कर लिया गया है. ये सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स और सीरियल प्रोडक्शन पॉडकास्ट के शो 'द रिट्रिवल्स' से प्रेरित है. सीरीज की कहानी अमेरिका की येल फर्टिलिटी सेंटर में घटती है. इसी सेंटर की नर्स एक एनेस्थेटिक ड्रग चुरा लेती है और उसके डब्बे में नकली दवाई भर देती है. इसकी वजह से करीब 100 महिलाओं को दर्द झलते हुए अपने एग्स फ्रीज कराने के प्रोसीजर को पूरा करना पड़ता है. अब तक इस शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
# इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' देख बोले लोग?
इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' आज रिलीज़ हो गई. फिल्म को अडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मूवी देखकर निकली जनता इस पर क्या रिएक्शन दे रही है, जानते हैं. एक यूजर ने लिखा,
"आवारापन 2 इंटरवल के बाद काफी बेहतर हो जाती है. अधिक ग्रिपिंग, बेहतर ट्विस्ट और बढ़िया फिनाले. हालांकि, दूसरे हाफ की कहानी थोड़ी फंस जाती है. जहां स्टोरी अच्छी है, वहां उसे पर्दे पर ठीक से दिखाया नहीं गया है. ये फिल्म आवारापन की आत्मा के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाती. लेकिन मूवी का क्लाइमैक्स इसे देखने लायक बनाता है. मुझे लगता है कि मेकर्स ने उसमें काफी अच्छा काम किया है."
दूसरे यूजर ने लिखा,
"भाई स्टार्टिंग के 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग हैं कि आप इमोशनली शिवम पंडित (इमरान हाशमी) के साथ कनेक्ट हो जाओगे."
कुल जमा फिल्म का पब्लिक रिस्पॉन्स मोस्टली पॉजिटिव है.
# सलमान खान की '7 डॉग्स' का हिंदी ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की पहली इंटरनेशनल फिल्म '7 Dogs' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 21 अगस्त को भारत में रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो किया है. '7 डॉग्स' को फिल्ममेकर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है. खास बात ये है कि सलमान खान और संजय दत्त 24 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं.
# 160 करोड़ में हुई 'जेलर 2' की OTT डील!
रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म ने ओटीटी पर भी मोटी डील क्रैक कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं. इसके लिए उन्होंने 160 करोड़ रुपए चुकाए हैं. इससे पहले फिल्म के प्रीक्वल यानी 'जेलर' के ओटीटी राइट्स भी प्राइम वीडियो ने ही खरीदे थे. जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये दिए थे. दोनों ही फिल्मों को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है.
# 'आवारापन 2' की 'बंटवारा 1947' पर तीन गुना लीड?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' आज रिलीज हो गई हैं. रिलीज से पहले ही 'आवारापन 2' ने सनी की फिल्म पर तीन गुना की लीड हासिल कर ली है. सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने अडवांस बुकिंग से 11 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं 'बंटवारा 1947' का फाइनल अडवांस बुकिंग कलेक्शन महज 4 करोड़ रहा. वहीं पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो इस खबर के लिखे जाने तक 'आवारापन 2' ने 3.88 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. वहीं 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन 1 करोड़ भी नहीं पहुंचा. खास बात ये है कि 19 साल पहले सनी देओल स्टार 'अपने' और इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन' भी एक ही दिन रिलीज हुई थी. दोनों फिल्में 29 जून को सिनेमाघरों में उतरी थीं. लेकिन सनी की 'अपने' ने बाजी मार ली थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 'अपने' 20 करोड़ में बनी थी और इसने 39.28 करोड़ कमाए थे. वहीं 'आवारापन' 18 करोड़ में बनी थी और मात्र 12.25 करोड़ ही कमा पाई थी. इसलिए अब फैन्स ऐसा कह रहे हैं कि 'आवारापन 2' से इमरान ने सनी देओल से 19 साल पुराना बदला ले लिया.
वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 की कास्टिंग को लेकर क्या बड़ा अपडेट आ गया?











