The Lallantop

"शाहरुख के लंग्स बहुत कमज़ोर हैं, पैर भी टूटा हुआ है..."

विक्रम कोचर की मानें तो शाहरुख का बांहें फैलाने वाला सिग्नेचर पोज़ भी उनके टूटे हुए पैर के कारण डिस्कवर किया गया था.

Advertisement
post-main-image
'किंग' की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान का कंधा भी फ्रैक्चर हो गया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान लगातार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिसमें उनका दायां पैर इंजर्ड है और लंग्स भी कमजोर हो गए हैं, इसके बावजूद वे अपने ट्रीटमेंट के साथ काम जारी रखे हुए हैं।
  • विक्रम कोचर के अनुसार शाहरुख खान का दायां पैर टूटने के बाद उनका आइकॉनिक 'बांहें फैलाने वाला पोज़' प्रसिद्ध हुआ, जो उनके डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने उनके चोटिल पैर को ध्यान में रखते हुए सुझाया था।
  • शाहरुख खान की शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य के despite वे लगातार काम कर रहे हैं, फिलहाल वे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'किंग' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

Shah Rukh Khan पिछले कुछ सालों से लगातार एक्शन फिल्में कर रहे हैं. वो भी तब, जब उनके पैर और लंग्स ठीक से काम नहीं कर रहे. इसका खुलासा Dunki में उनके को-एक्टर रहे Vikram Kochhar ने किया है. उनके मुताबिक, शाहरुख का लगातार ट्रीटमेंट चल रहा है. मगर वो अपने काम से ब्रेक नहीं ले रहे.

Advertisement

विक्रम को 'केसरी' और 'रक्तांचल' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाना जाता है. राजकुमार हीरानी की 'डंकी' में उन्होंने शाहरुख के साथ अच्छा-खासा काम किया था. पिछले दिनों उन्होंने DNA को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे शाहरुख का कोई सीक्रेट बताने कहा गया. इस पर विक्रम कहते हैं,

"लोगों को ये पता नहीं होगा कि शाहरुख खान का दायां पैर बहुत बुरा इंजर्ड है. साथ ही उनके लंग्स भी काफी वीक हो गए हैं. लेकिन वो अपना इलाज करवा रहे हैं."

Advertisement

विक्रम की मानें तो शाहरुख का बांहें फैलाने वाला आइकॉनिक पोज़ भी उनके टूटे हुए पैर के कारण ही डिस्कवर किया गया था. वो पोज़ सही मायनों में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' मूवी से ही पॉपुलर हुआ. विक्रम कहते हैं,

"शाहरुख खान का जो दायां पैर घायल हुआ था, उसकी वजह से उनका ये पोज़ आया है. उनका एक डांस सीक्वेंस था. वो एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, जिसे फराह खान कोरियोग्राफ कर रही थीं. उस गाने के दौरान उनका पैर टूट गया. वो नाच नहीं सकते थे. फराह ने उन्हें कुछ सॉल्यूशन ढूंढने कहा. तभी उन्होंने बांहें फैलाने वाला पोज़ दिया, जो अब उनका सिग्नेचर बन चुका है."

विक्रम बताते हैं कि शाहरुख का पैर आज भी इंजर्ड है. फिर भी वो रुकने का नाम नहीं लेते. 'डंकी' के दौरान बुडापेस्ट में सब दिनभर शूट करके थक जाते थे. मगर शाहरुख फिर भी पार्टी में 'ये काली-काली आंखें' जैसे गानों पर जम कर नाचते. विक्रम ने बताया कि जब पूरी यूनिट सऊदी अरब गई थी, तो वहां शाहरुख को किसी राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा था. होटल में उनके पास इतना बड़ा कमरा था, जैसे वो कोई राजमहल हो. उनके बेड पर पूरी यूनिट एक साथ बैठ सकती थी. रही शाहरुख की बात, तो वो इस वक्त सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

Advertisement

वीडियो: पुष्पा 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी शाहरुख खान की ‘किंग’

Advertisement