The Lallantop

बॉलीवुड में जब फिर दागे गए कारगर कारतूस

एक्सपेरिमेंट है तो हिट है. कुछ चीजों की वैल्यू सालों साल चलती है. तभी तो ऐसे मौके आए जब बॉलीवुड ने अपने ही पुराने गाने झाड़-बुहारकर फिर काउंटर पर सजा दिए.

Advertisement
post-main-image
Source - Youtube Screengrab
क्यूट बाला आलिया भट्ट का 'नींद न मुझको आए' और सुदर्शन युवक शरमन जोशी का 'तुम्हें अपना बनाने की' वाला गाना फिजा में तैर रहा है. सुनते ही पता लगता है, पहले भी सुना है. वैसे ये पहली दफा नहीं है कि बॉलीवुड ने अपने ही गाने फिर उठाकर इस्तेमाल किए हैं. एक नजर डालिए इधर लिस्ट लंबी है साहब.

1. हवा-हवाई


Advertisement

 मिस्टर इण्डिया (1987)

इस फिल्म में श्रीदेवी के रोल को बड़ा 'आइकॉनिक' माना जाता है. https://www.youtube.com/watch?v=vdgwvgYdQT8

शैतान (2011)

इस वाले को आप 'साइकोटिक' मान लो ;-) https://www.youtube.com/watch?v=V0FotIwYhMw


2. आज फिर तुम पे प्यार आया है


Advertisement

दयावान (1988)

माधुरी पूछती हैं, 'तुम दयावान देवता हो मेरे तुमको पूजूं या तुमको प्यार करूं.' https://www.youtube.com/watch?v=lo_PblQEhZc

हेट स्टोरी (2014)

जवाब यहां है :D https://www.youtube.com/watch?v=RalvLaiSZa0


3. सर जो तेरा चकराए


प्यासा (1957)

इस गाने की धुन एसडी बर्मन ने ब्रिटिश मूवी 'हैरी ब्लैक' की एक धुन से बनाई थी. https://www.youtube.com/watch?v=rJiohcg-gKo

रोड (2011)

गाना एक बार सुनिए, सिर भी चकराएगा. तेल मालिश की जरूरत भी होगी. :evil: https://www.youtube.com/watch?v=9Oh2HKw74H8

Advertisement

5. नैनों में सपना,सपने में सजना


हिम्मतवाला (1983)

ओपन एयर स्टूडियो, ढेर सारे मटके, कार्ड बोर्ड के कटआउट, ढेर सारा ग्लिटर. https://www.youtube.com/watch?v=1XXVw9skvXs

हिम्मतवाला (2013)

ओपन एयर स्टूडियो,ढेर से मटके, कार्डबोर्ड के कटआउट, ढेर सारा ग्लिटर- 2.0 https://www.youtube.com/watch?v=-UKivKSxo0A


5. खोया-खोया चांद


काला बाजार (1960)

ये इकलौती फिल्म है,जिसमें 'नवकेतन' वाले तीनों 'आनंद' एक साथ नजर आए थे. https://www.youtube.com/watch?v=MDDVLE7HV10

शैतान (2011)

और अब आपको भी शक होने लगा होगा कि इस फिल्म वालों ने तमाम गानों का चार्म सोखने की कसम खा रखी है. https://www.youtube.com/watch?v=RaEd1WY9Mw4


6. अपनी तो जैसे-तैसे थोड़ी ऐसे या वैसे


लावारिस (1981) 

बाद के दिनों में ये फिल्म तेलुगु और तमिल में भी बनी. हीरो थे एनटीआर और रजनी सर. https://www.youtube.com/watch?v=lY26cgWBLCs

हाउसफुल (2010)

जनाबेआली ने भी कभी न सोचा रहा होगा इस गाने का ऐसा 'धन्नोकरण' होगा. :shock: https://www.youtube.com/watch?v=gcVbtUGLDNk


7. तय्यब अली प्यार का दुश्मन हाय-हाय


अमर अकबर एंथोनी (1977 )

घर वाले मानेंगे नहीं https://www.youtube.com/watch?v=_GEKreUi-g0

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)

घर वाले मानेंगे नहीं - दोबारा https://www.youtube.com/watch?v=0ERAFwcBbxo


8. बचना ऐ हसीनों


हम किसी से कम नहीं (1977)

तब ऋषि कपूर ट्विटर नही चलाते थे :-P https://www.youtube.com/watch?v=dxI37-5Kzv8

बचना ऐ हसीनों (2008)

इस बार बेटे की बारी थी. https://www.youtube.com/watch?v=bh2O4oyB1UM


9. दम मारो दम


हरे रामा हरे कृष्णा (1971)

बहनों और भाइयों, बिनाका गीतमाला में ये गाना 12 हफ़्तों तक पहले पायदान पर रहा (पढ़ें अमीन सयानी की आवाज में) https://www.youtube.com/watch?v=lRH-n-ov0m4

दम मारो दम (2011)

रोहन सिप्पी ने ये गाना 2011 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत-दक्षिम अफ्रीका मैच के दौरान लॉन्च किया था. https://www.youtube.com/watch?v=_CMBCfxN1lU


10. नींद न मुझको आए


पोस्ट बॉक्स 999 (1958)

गुरु ये गाना इत्ता पुराना है, जब कल्याण जी और आनंद जी की जोड़ी तक नहीं बनी थी. https://www.youtube.com/watch?v=yjNlLm8KJ6Q

शानदार (2015)

विकास बहल ने शाहिद-आलिया की जोड़ी बनाकर ही क्या उखाड़ लिया :lol: https://www.youtube.com/watch?v=SQ-fj8mZ1Mg
गाने हमने अपनी समझ से बटोरे हैं. जो छूटे हैं,जो बच गए वो आप बताएं. हम खुशी-ख़ुशी यहीं जोड़ देंगे. आपका नाम भी देंगे.


इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement