The Lallantop

"रामायण पहले हमें दिखाओ, वरना...", किसने दी 'रामायण' मेकर्स को धमकी?

अगर 'रामायण' के मेकर्स ने मांग पूरी नहीं की, तो...

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में रणबीर कपूर ने राम और परशुराम, दोनों रोल किए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की रिलीज़ से पहले श्रीरामलीला महासंघ ने फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है ताकि कोई आपत्तिजनक सीन या डायलॉग ना हो।
  • यह मांग 'आदिपुरुष' फिल्म के बाद आई है जिसमें दूसरी हॉलीवुड फिल्मों के अनुभवों और विवादों को लेकर महासंघ ने गलत प्रस्तुतिकरण को लेकर चिंता व्यक्त की।
  • यदि महासंघ की प्री-स्क्रीनिंग मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने दिल्ली और अन्य राज्यों में इस फिल्म के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट करने की चेतावनी दी है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana पर एक्सपेक्टेशन का बोझ लदा है. सिर्फ इसके बड़े बजट या सब्जेक्ट नहीं, बल्कि Adipurush वाले एक्सपीरियंस की वजह से भी. यही कारण है कि Shri Ramlila Mahasangh ने Namit Malhotra के सामने बड़ी डिमांड रख दी है. उनका कहना है कि इस मूवी को रिलीज़ से पहले उन्हें दिखाया जाए. ताकि वो ये सुनिश्चित कर सकें कि फिल्म में कोई ऐसा सीन या डायलॉग न हो, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों. यही नहीं, उन्होंने मेकर्स को ये भी कहा कि अगर उनकी मांग को नहीं सुना गया, तो वो इस प्रोजेक्ट के खिलाफ़ प्रोटेस्ट करेंगे.

Advertisement

'रामायण' की प्री-स्क्रीनिंग रखने के लिए श्रीरामलीला महासंघ के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने मेकर्स को एक लेटर लिखा है. उसमें उन्होंने महासंघ और अन्य हिन्दू संगठनों के लिए दिल्ली में फिल्म दिखाने की मांग रखी है. उनकी मानें, तो ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, भगवान राम के रोल में कमजोर लग रहे हैं. हालांकि उनकी स्क्रीनिंग वाली डिमांड के पीछे सबसे बड़ी वजह 'आदिपुरुष' वाला अनुभव है.

मीडिया से हुई बातचीत में श्रीरामलीला महासंघ ने कहा,

Advertisement

"हाल ही में प्रभास की एक फिल्म (आदिपुरुष) रिलीज़ हुई थी. हमने उसके प्रमोशन के लिए लाल किले पर इवेंट भी रखा था. लेकिन उस मूवी में कई आपत्तिजनक चीज़ें दिखाई गई थीं. जैसे, सोने की लंका को काले रंग में दिखाया गया. चमड़े का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया. कुछ किरदारों का लुक तो मुग़ल काल जैसा रख दिया गया. आदिपुरुष ने एक नेगेटिव इमेज प्रेजेंट की थी. यही वजह है कि इतने बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई."

रणबीर कपूर पर अपनी राय देते हुए महासभा ने कहा,

"हाल ही में रिलीज़ हुआ रामायण ट्रेलर हमें कुछ खास नहीं लगा. भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर कमजोर लगे. उनमें वो बात नज़र नहीं आती, जो इस किरदार को करने के लिए चाहिए. फिर भी, रणबीर जैसे बड़े स्टार और इस मेगा बजट फिल्म से हमारी एक ही उम्मीद है. वो ये कि इसमें आदिपुरुष जैसी वो गलतियां न हों, जिनकी वजह से उस फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा था."

Advertisement

श्रीरामलीला महासंघ ने कहा कि वो 'रामायण' मूवी को प्रमोट करना चाहते हैं. वो हजारों लोगों के लिए फ्री स्क्रीनिंग भी रखेंगे. बस उनकी शर्त ये है कि उन्हें रिलीज़ से पहले ये फिल्म दिखाई जाए. दूसरी तरफ़, उन्होंने मेकर्स को वॉर्निंग दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वो दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इस फिल्म के खिलाफ़ प्रोटेस्ट करेंगे. खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वीडियो: ओरिजिनल 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्या कहा?

Advertisement