‘स्क्विड गेम’ को पूरी दुनिया ने इस तरह से अपनाया कि खुद नेटफ्लिक्स ने एक्सपेक्ट नहीं किया था. ये सीरीज़ नेटफ्लिक्स के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई. साथ ही शो की वर्थ भी करीब 900 मिलियन डॉलर्ज़ यानी करीब 6000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. नेटफ्लिक्स का ये शो अमेरिका में सबसे पॉपुलर कोरियन शो बनकर निकला है. हॉलीवुड के स्टार्स ऐल फैनिंग और लियोनार्डो डी कैपरियो भी शो के जबरा फैन हैं. ऐसा नहीं है कि शो का क्रेज़ सिर्फ वेस्ट तक ही सीमित हो. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो के बाद से ही इंडिया में रेड हुडीज़ की डिमांड बढ़ गई है.

'स्क्विड गेम' चुपके से आया और धमाका कर दिया.
‘स्क्विड गेम’ के बाद आलम ऐसा है कि जनता खोज-खोजकर कोरियन शोज़ देख रही है. साउथ कोरियन सिनेमा के प्रति ऐसा जुझारूपन इससे पहले ‘ट्रेन टू बुसान’ के वक्त देखा गया था. लेकिन वो भी अभी की तुलना में कम ही था. खैर, आज हम आपकी मेहनत कम किए देते हैं. बताते हैं उन 9 कोरियन शोज़ के बारे में जिन्हें आप तुरंत प्रभाव से देख डालिए. क्योंकि हम ये भी बताएंगे कि आप इन शोज़ को घर बैठे कैसे देख सकते हैं.















