The Lallantop

ये हैं मोदी के सबसे बड़े नकलची!

आपको मोदी की मिमिक्री के सारे वीडियोज दिखलाते हैं. देखिएगा मस्ती के साथ देखिएगा.जैसा कवि कुमार विश्वास भी कहते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मितरों! महाराष्ट्र के सीनियर NCP लीडर छगन भुजबल गिरफ्तार किए जा सकते हैं. अगर आप टीवी न्यूज की भाषा समझते हैं तो 'तलवार लटक रही है' का मुहावरा भी नत्थी समझिए. उन पर महासदन घोटाले और रियल एस्टेट में घर खरीदारों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है. डिटेल में खबर तो आप जान ही लेंगे, पर हमें कुछ और याद आ रहा है. छगन लंबे समय तक शिवसेना के साथ रहे. तेज-तर्रार और भिड़ जाने वाले ओबीसी लीडर की इमेज बनाई. लेकिन मुंहमांगा नहीं मिला तो मुंह फुलाकर अलग हो गए. कुछ समय कांग्रेस में रहे. फिर शरद पवार की संगत में कांग्रेस से टूटे और नई नवेली NCP में आ गए. सीनियर नेता हैं. 5 दशक से पॉलिटिक्स में हैं. महाराष्ट्र वाले उन्हें कई वजहों से जानते हैं. पर दिल्ली वाले इसलिए भी याद रखते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़िया मिमिक्री करते हैं. प्रधानमंत्री का बोलने का अपना अंदाज है. उच्चारण, शब्दों पर बल, उसके साथ सांसों का उतार-चढ़ाव. उनकी अपनी शैली है, जिसे कुछ लोग अटल बिहारी वाजपेयी से इंस्पायर्ड मानते हैं. तो हमने किया ये कि सुबह-सुबह वीडियो देख मारी. जिसमें छगन भुजबल मगन होकर मोदी की मिमिक्री कर रहे हैं.

फिर छगन ही क्यों. आपको मोदी की मिमिक्री के सारे वीडियोज दिखलाते हैं. देखिएगा मस्ती के साथ देखिएगा, जैसा कवि कुमार विश्वास भी कहते हैं.


1 'गुजरात में भैंसे 24 घंटे दूध देती हैं'

छगन भुजबल

https://youtu.be/bfFgvBcqWZk?t=30s
2 'नस फट जाएगा'

लालू प्रसाद यादव

हम थोड़ा संभलकर मुस्कुराए और सोचा कि अब काम पर चला जाए. लेकिन कम्बख्त यूट्यूब ने एक और वीडियो रेकमेंड कर दिया. प्रधानमंत्री की मिमिक्री करते हुए लालू प्रसाद यादव. लाउड एक्सप्रेशन, तल्ख अंदाज. लेकिन हंसी का क्या है, आ ही जाती है. https://www.youtube.com/watch?v=lCvDL_hHKes
3 'गोलगप्पे वाले के पास गए मोदी जी'

श्याम रंगीला

और फिर हम टकराए रंगीला से. श्याम रंगीला. जयपुर के हैं. 20-21 साल के. छठी-सातवीं से मिमिक्री करते हैं. पहले मास्टरों की नकल करते थे, फिर फिल्मी सितारों की करने लगे और अब प्रधानमंत्री की उतारते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=1WzZ9nrfzE4
4 'फेसबुक पर विराजमान'

श्याम रंगीला

ये आवाज कहां से निकल रही है! https://www.youtube.com/watch?v=eUFAxe0VYNk
5 'केरल के चरित्र पर अभिमान करो'

आर्टिस्ट का नाम नहीं पता

ये वाला मलयालम में है. लेकिन मोदी हिंदी में ही बोल रहे हैं. आवाज सही पकड़ी है जनाब ने. https://youtu.be/otkIUUwzKSA?t=11m17s
6 'लहू का एक-एक कतरा'

जयविजय सचान

ये वाला उत्ता सही नहीं है. पर सेटेंस के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ने वाला अंदाज खूब पकड़ा है . https://www.youtube.com/watch?v=KfHK-mVq7t4
7 'गोदी और मोदी का कनेक्शन'

सुनील पाल

सुनील पाल की कॉमेडी मुझे कभी पसंद नहीं रही. फिल्म वालों की तो कर लेते हैं. पर मोदी जी को निभा पाना सबकी बस की बात नहीं. फिर भी, आए हो तो सुन लो. https://youtu.be/HoyjUXAhH1o?t=34s

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement