थिएटर्स और OTT पर कहर ढाने वाली Ranveer Singh की Dhurandhar 2 जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने वाली है. मगर दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इसके एक भी वॉयलेंट सीन नहीं देख पाएगा. वो इसलिए क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इसमें 50 कट्स लगा दिए हैं. इससे फिल्म को UA 16+ सर्टिफ़िकेट मिला. साथ ही इसकी लंबाई 10 मिनट कम हो गई.
सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' के 50 ज़रूरी सीन्स काटे, टीवी वाली जनता नहीं देख पाएगी ओरिजिनल फिल्म!
'धुरंधर 2' का सबसे चर्चित फुटबॉल सीन और जसकीरत सिंह रांगी की बैकस्टोरी को भी काट-पीट दिया गया?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार गोल्ड चैनल पर 18 अक्टूबर (रविवार) को शाम 7 बजे से ‘धुरंधर 2’ टेलीकास्ट होगी. ओरिजिनली इस फिल्म को A यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था. इसलिए सिनेमाघरों में केवल 18 साल से अधिक के दर्शक ही इसे देख सकते थे. मगर टीवी पर फिल्म को हर उम्र का दर्शक देख सकता है. इसलिए फिल्म को टेलीकास्ट करने से पहले मेकर्स को इसे दोबारा सेंसर बोर्ड के पास भेजना पड़ा. ताकि यंग ऑडियंस के हिसाब से मूवी में ज़रूरी बदलाव किए जा सकें.
सूत्र के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाते हुए UA 16+ सर्टिफिकेट तो दे दी है. मगर इस दौरान फिल्म में इतने कट्स लगाए, जिसकी कल्पना शायद आदित्य धर ने भी नहीं की होगी. दावा किया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' के टीवी वर्जन में लगभग 45 से 50 कट्स लगे हैं. इस दौरान मूवी का लगभग हर वॉयलेंट सीन हटा दिया गया. मतलब टीवी वाले दर्शक अब उजैर बलोच का सर से फुटबॉल खेलने वाला सीन भी नहीं देख पाएंगे, जिसने इस कहानी को नया मोड़ दिया था. संभव है कि फिल्म के उस ओपनिंग एक्शन सीन का भी बड़ा हिस्सा कट जाए, जहां जसकीरत सिंग रांगी की बैकस्टोरी दिखाई गई थी. हालांकि रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि इतने कट्स होने के बावजूद फिल्म की एडिटिंग कुछ ऐसी हुई है कि जिससे इसका फ़्लो नहीं बिगड़ेगा.
खैर, इन बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' के टीवी प्रीमियर को मंजूरी दे दी है. अभी ये 219 मिनट 6 सेकंड यानी 3 घंटे 39 मिनट 6 सेकंड लंबी है. वहीं इसका थिएट्रिकल वर्जन 229 मिनट 6 सेकंड यानी 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड लंबा था. इसका मतलब ये है कि 'धुरंधर 2' के टीवी प्रीमियर के लिए फिल्म को करीब 10 मिनट छोटा किया गया है.
वीडियो: धुरंधर 2 के OTT वर्जन में कौन सा सीन हटाया गया?









