The Lallantop

असंभव! विराट कोहली ये iPhone चलाते हैं, जिसे ऐप्पल ने बनाना ही बंद कर दिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपने ODI करियर के 15 हजार रन पूरे करने वाले और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली ऐप्पल का iPhone Air चलाते हैं. वैसे iPhone Air न तो Apple का सबसे महंगा iPhone है और न ही सबसे तगड़े फीचर्स वाला.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली के फोन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है (Courtesy: AI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI मैच में अपने करियर के 15 हजार रन पूरे किए और उनके हाथ में iPhone Air देखा गया, जो पोलिमर iPhone मॉडलों में से है।
  • iPhone Air को 2025 में iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन इसकी पतली डिजाइन और सीमित फीचर्स के कारण बाजार में इसकी खास मांग नहीं बनी।
  • कंपनी ने iPhone Air का उत्पादन लगभग 80 प्रतिशत तक घटा दिया है और इस साल इसका कोई नया मॉडल लॉन्च नहीं किया, जबकि विराट कोहली समेत अन्य सेलेब्रिटीज़ इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

Virat Kohli क्रिकेट के मैदान पर क्या करते हैं, पब्लिक की इस बात में जितनी दिलचस्पी है, उतनी ही दिलचस्पी ये जानने में भी है कि निजी जीवन में वो क्या करते हैं. हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए लेकिन यही सेलेब्रिटी होने का घाटा भी है. पब्लिक को जानना होता है कि वो क्या खाते हैं. कहां रहते हैं. हाथ में कौन सा बैंड पहनते हैं और फोन कौन सा चलाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के बाद से 'चेज मास्टर' का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. लोग समझने की कोशिश कर रहे कि उनके हाथ में कौन सा फोन है.

Advertisement
आईफोन जिसे ऐप्पल भी भाव नहीं दे रहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपने ODI करियर के 15 हजार रन पूरे करने वाले कोहली ऐप्पल का iPhone Air चलाते हैं. इस डिवाइस का ब्लैक कलर वाला मॉडल उनके हाथ में अक्सर देखा जाता है. iPhone Air साल 2025 में आईफोन 17 सीरीज के साथ लॉन्च हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि iPhone Air न तो Apple का सबसे महंगा iPhone है और न ही सबसे तगड़े फीचर्स वाला. आज की तारीख में तो iPhone Duo का 2TB मॉडल भारत में सबसे महंगा है जो 4 लाख 49 हजार 900 रुपये में मिलेगा. हां, ये अब तक का सबसे पतला iPhone है. अब कोहली ये वाला आईफोन क्यों चलाते हैं वो कहना मुश्किल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोहली और Ronaldo जिस बैंड के भरोसे अपनी फिटनेस बना रहे, उसकी कंपनी 'बेईमानी' पर उतरी

वैसे इस आईफोन को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बहुत ही पतले और हल्के फोन में प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं. शायद 'किंग कोहली' भी यही अनुभव करते होंगे. वैसे डिजाइन के लिए  iPhone Air को 10 में से 11 नंबर दिए जा सकते हैं. पिछले साल जब ये डिवाइस लॉन्च हुआ तो इसने लॉन्च इवेंट का पूरा मजमा ही लूट लिया. Apple का नया डिवाइस जो मात्र 5.6mm पतला है. iPhone Air बिला-शक तकनीक का सबसे सुंदर नमूना है. हाथ में पकड़ने पर पता चलता है कि वाकई डिजाइन पर काम हुआ है.

Advertisement

आईफोन 17 प्रो सीरीज तो छोड़िए, एक्सपर्ट से लेकर यूजर्स ने आईफोन 17 की बात भी कम की जिसमें ऐप्पल ने पहली बार बेस मॉडल में 120 हर्ट्ज डिस्प्ले दिया था. सब जगह बस iPhone Air की चर्चा हुई. हालांकि मार्केट में आते-आते इसको कोई खास पसंद नहीं किया गया. इसकी सबसे बड़ी वजह इसके फीचर और कीमत थी.

ये भी पढ़ें: ₹4.5 लाख का iPhone Duo खरीदने से अच्छा है ये काम कर लें, पैसा बढ़ भी सकता है

जैसे कैमरे के मामले में कंपनी को थोड़ी कंजूसी दिखानी पड़ी. वैसे इसे मजबूरी भी कह सकते हैं क्योंकि इतने पतले फोन में ज्यादा कैमरे लगाना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन ही है. खैर खिचक खिचक करने के लिए 48 मेगापिक्सल का शूटर लगा है जो 2x Telephoto तक फोटू खींच सकता है. माने सिर्फ एक कैमरा. पतलू फोन तो पतलू बैटरी. कंपनी ने उसकी जगह बनाने के लिए सिम खोंसने की जगह को हटा ही दिया.

virat kohli iphone
ऐप्पल प्रोडक्टस पर सबसे सटीक जानकारी देने वाले Ming-Chi Kuo का पोस्ट का स्क्रीन शॉट 

बात करें कीमत की तो जब ये फोन लॉन्च हुआ था तब इसका बेस मॉडल 1 लाख 20 हजार रुपये का था. वहीं आईफोन 17 प्रो जो हर मामले में एयर से 21-22-23 है, वो 1 लाख 35 हजार का था. ऐसे में यूजर्स ने आईफोन एयर पर पैसे उड़ाना पसंद नहीं किया. कुछ महीनों बाद खबर आई कि कंपनी ने iPhone Air का प्रोडक्शन 80 फीसदी तक कम कर दिया है. इस साल तो कंपनी ने इसका कोई मॉडल लॉन्च भी नहीं किया.

वैसे कहीं ये ऐप्पल का अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने का स्टाइल तो नहीं. विराट के साथ रोहित शर्मा और अनंत अंबानी भी आईफोन एयर के साथ नजर आ जाते हैं. 

वीडियो: पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने का विराट कोहली से क्या कनेक्शन?

Advertisement