The Lallantop

फाइनली! सलमान खान ने राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म साइन कर ही ली!

फिल्म के डायरेक्टर राज ने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि वो नवंबर 2026 में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान अक्टूबर 2026 तक SVC63 की शूटिंग पूरी कर लेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने राज एंड डीके द्वारा निर्देशित सुपरहीरो फिल्म को अंतिम मंजूरी दे दी है, जिसे Mythri Movie Makers और Reel Life Production साथ में प्रोड्यूस करेंगे।
  • सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट को स्क्रिप्ट की कमी के कारण पहले मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन हाल ही में लंबे चर्चाओं के बाद उन्होंने इसे हरी झंडी दिखाई है।
  • मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 में शुरू करेंगे और इसके VFX के लिए ऑस्कर विजेता कंपनी Weta FX को शामिल किया गया है, जिससे फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता बढ़ेगी।

लंबे डिस्कशन के बाद Salman Khan ने आखिरकार अपनी सुपरहीरो फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है. वही सुपरहीरो फिल्म, जिसे Raj & DK डायरेक्ट करने वाले हैं. इस मूवी को Pushpa फ्रैंचाइज़ बनाने वाली Mythri Movie Makers प्रोड्यूस करेगी. इसमें Reel Life Production भी उनका साथ देगी. ये सलमान के बहनोई Atul Agnihotri की ही कंपनी है.

Advertisement

राज एंड डीके ने 'द फैमिली मैन' और 'फ़र्जी' जैसी जबरदस्त वेब सीरीज़ को डायरेक्ट किया है. डिजिटल कॉन्टेंट में उनका तगड़ा फैनबेस है. इसलिए जब बाज़ार में ये चर्चा शुरू हुई कि वो सलमान के साथ कोई मूवी प्लान कर रहे, तो लोग काफी एक्साइटेड हो गए. पता चला कि उन्होंने सलमान को एक सुपरहीरो मूवी पिच की है, जो विल स्मिथ की 'हैनकॉक' से प्रेरित है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये एक ऐसे उम्रदराज सुपरहीरो की कहानी होगी, जो हीरोपंती करते-करते पूरी तरह थक चुका है.

सलमान ने अपने करियर में पहले कभी सुपरहीरो का रोल नहीं किया. मगर इस प्रोजेक्ट में वो शुरुआत से ही इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं. फिर भी, बाउंड स्क्रिप्ट न मिलने की वजह से उन्होंने फिल्म को फाइनल एप्रूवल नहीं दिया था. इस कारण पिछले एकाध महीने से इस बारे में कुछ खास चर्चा नहीं हुई. मगर अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट को थंब्स अप दे दिया है. हालांकि मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

Advertisement

वैसे जून 2026 में ही राज ने Idle Brain Live नाम के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे उनकी अपकमिंग फिल्मों व सीरीज़ के बारे में पूछा गया. ऐसे में उन्होंने बगैर कोई नाम लिए कहा,

"एक हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्टिंग जस्ट शुरू ही हुई है. वो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. एक अन्य सीरीज़ भी डेवलपमेंट में है. हमारी हिंदी मूवी का प्रोडक्शन भी शुरू ही होने वाला है."

लोगों का मानना है कि यहां 'हिंदी मूवी' सलमान की सुपरहीरो फिल्म को ही बताया जा रहा है. पिंकविला की मानें तो मेकर्स इसी साल नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर करेंगे. अक्टूबर में सलमान की SVC63 भी पूरी हो जाएगी. यानी वो कुछ दिन के ब्रेक के बाद सीधे राज एंड डीके वाले प्रोजेक्ट पर लगने वाले हैं. खबर है कि मेकर्स इस मूवी को 'द बैटमैन' जैसे ग्राउंडेड स्टाइल में बनाना चाहते हैं. वहीं फिल्म के VFX के लिए उन्होंने 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को ऑनबोर्ड किया है. इस कंपनी ने दुनिया की कुछ सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के VFX का काम किया है. इनमें ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और 'अवतार' ट्रिलजी तो हैं ही. साथ ही ‘किंग कॉन्ग’, 'मैन ऑफ स्टील', 'डेडपूल', 'द बैटमैन' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी मूवीज़ भी शामिल हैं.

Advertisement

वीडियो: क्या सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म सिर्फ एक अफवाह थी?

Advertisement