The Lallantop
Logo

अतीक के बेटे उमर अहमद के समर्थक बिना टोल शुल्क दिए, बैरियर तोड़ भागे, 30 कारों पर FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगे.

Advertisement

प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के साथ चल रहे काफिले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. खबरों के मुताबिक, काफिले में शामिल करीब 28 गाड़ियों ने कथित तौर पर बिना टोल दिए नवाबगंज टोल प्लाजा पार किया और बैरियर तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगे. नवाबगंज पुलिस स्टेशन में 28 नामजद गाड़ी चालकों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: उमर अहमद के समर्थक टोल बैरियर तोड़ भागे, 30 कारों के मालिक अब लगाएंगे कोर्ट के चक्कर

Advertisement
Advertisement