The Lallantop

सलमान खान की इंटरनेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्म अब इंडिया में तूफान उठाने आ रही है?

सलमान खान और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ऊपर की ओपनिंग ली थी.

Advertisement
post-main-image
'7 डॉग्स' की इंडिया रिलीज़ डेट अनाउंस.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' भारत में 21 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होगी, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से घोषित किया है।
  • यह फिल्म पहले सऊदी अरब व अन्य खाड़ी देशों में 27 मई, 2026 को रिलीज़ हुई थी, और विश्व के अन्य हिस्सों में रिलीज़ की तैयारी मेकर्स द्वारा की जा रही है।
  • '7 डॉग्स' की इंडिया रिलीज़ के बाद सलमान खां वामसी पैडिपली की 'SVC63' की शूटिंग पूरी कर सुपरहीरो फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

Salman Khan की फिल्मों का इंतज़ार करने वाले लोग एक और तारीख नोट कर लीजिए. 21 अगस्त, 2026. उनकी इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर 7 Dogs इसी दिन अब भारत में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में सलमान के साथ Sanjay Dutt ने भी कैमियो है. सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए '7 डॉग्स' की इंडिया रिलीज़ डेट अनाउंस की.  

Advertisement

'7 डॉग्स' को सऊदी अरब के फिल्ममेकर्स बिलाल फलाह और आदिल अल अरबी ने डायरेक्ट किया है. ये वही फिल्ममेकर्स हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म Bad Boys: Ride or Die डायरेक्ट की है. इसकी कहानी इजिप्शियन स्क्रीनराइटर मोहम्मद अल-दब्बाह ने लिखी है.

‘7 डॉग्स’ ओरिजिनली 27 मई, 2026 को सऊदी अरब समेत अन्य खाड़ी देशों में रिलीज़ हुई थी. अब मेकर्स इसे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी रिलीज़ करने जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत भारत से हो रही है. फिल्म की इंटरनेशनल कास्ट भी काफी तगड़ी है. इसमें इजिप्ट के एक्टर्स करीम अब्देल अज़ीज़ और अहमद एज़ अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा मोनिका बेलुची और 'ब्रेकिंग बैड' फेम जियानकार्लो एस्पोसिटो भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

Advertisement

फिल्म की कहानी इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अज़ाज़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक क्राइम सिंडिकेट के सदस्य घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार कर लेता है. लेकिन एक साल बाद यही सिंडिकेट दोबारा सक्रिय हो जाता है और मिडिल ईस्ट में 'पिंक लेडी' नाम की नई ड्रग की स्मग्लिंग शुरू कर देता है. इसे रोकने के लिए खालिद को मजबूरी में उसी घाली के साथ हाथ मिलाना पड़ता है. क्योंकि वही इस पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क और उसके काम करने के तरीके को अंदरूनी तौर पर जानता है. यानी जिस अपराधी को खालिद ने गिरफ्तार किया था, अब उसी की मदद से उसे एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क को खत्म करना है.

इस फिल्म 25 मिलियन पाउंड्स यानी 318 करोड़ 76 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी. वहीं पहले चार दिनों में इसने दुनियाभर से 04 मिलियन पाउंड्स यानी 1332 करोड़ 38 लाख रुपये कमाए थे. अगर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें,  तो वो इस वक्त वामसी पैडिपली की SVC63 पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी. इसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है. इससे फारिग होने के बाद सलमान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर जुटेंगे. जिसकी शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू हो सकती है. 

वीडियो: सलमान खान की ‘7 डॉग्स’ ने मचाया तूफान, 318 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग!

Advertisement

Advertisement