The Lallantop

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' से टॉम हॉलैंड को मिलेंगे 956 करोड़ रुपए!

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

Advertisement
post-main-image
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में 72 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दुनिया भर में 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करके भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
  • फिल्म की भारी कमाई का कारण टॉम हॉलैंड की बेसिक फीस और बैकएंड डील है, जिसके चलते उनकी कुल कमाई 100 मिलियन डॉलर से ऊपर जा रही है।
  • फिल्म के सिनेमाघरों में जारी रहने के कारण टॉम हॉलैंड की आय और फिल्म की कुल कमाई में और इजाफा होने की संभावना है।

Tom Holland स्टारर Spider-Man: Brand New Day ने वर्ल्डवाइड 2 बिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. सात ही ये भारत में भी हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. इस अचिवमेंट ने टॉम को मालामाल कर दिया है. यूं तो उन्हें इस फिल्म के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी 191 करोड़ रुपए की फीस मिली थी. मगर प्रॉफ़िट शेयरिंग और बैकएंड बोनस की वजह से ये आंकड़ा 100 मिलियन डॉलर के पार जाता दिख रहा है. भारतीय रुपयों में ये 956 करोड़ से भी ज़्यादा है.

Advertisement

टॉम हॉलैंड पहली बार 2016 में स्पाइडर मैन के रोल में फीचर हुए थे. 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में उनकी डेब्यू फिल्म थी. उसके लिए टॉम को 250,000 डॉलर मिले थे. इंडियन करेंसी में ये लगभग 2.38 करोड़ के आसपास बैठता है. उसकी तुलना में 2026 में आई 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से उन्हें कम-से-कम 400 परसेंट का हाइक मिलने वाला है.

द रैप की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम हॉलैंड को 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी 191 करोड़ की बेसिक सैलरी मिली थी. उन्हें पांच साल पहले आई 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' के लिए जितने पैसे मिले थे, ये उससे डबल है. मगर टॉम ने ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ के दौरान मेकर्स से बैकएंड डील भी की है. उसके तहत उन्हें 100 मिलियन डॉलर यानी 956.12 करोड़ रुपए मिलेंगे. ये फिल्म की अब तक हुई कमाई से मिलने वाला उनका शेयर है. चूंकि 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.  

Advertisement

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारत में 30 जुलाई को रिलीज़ हुई थी. ओपनिंग डे पर इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा लिए. 2 बिलियन का आंकड़ा पार करने में फिल्म को केवल 17 दिन लगे. ये 'एवेंजर्स: एंड गेम' के बाद ये आंकड़ा छूने वाली सेकेंड फास्टेस्ट फिल्म बन गई है. रिलीज़ के 21 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 19 हजार 700 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक भारत में ये 563.92 करोड़ कमा चुकी है. इस तरह ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’, 'अवतार 2' को पछाड़कर भारत में हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

वीडियो: स्पाइडरमैन ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओडिसी के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

Advertisement
Advertisement