The Lallantop

"शाहरुख कलीग हैं, दोस्त नहीं! दोस्ती में लोग नंगे हो जाते हैं..."

सनी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टर्स इन्सिक्योर हैं. इस कारण उनसे वाइब्स नहीं मैच हो पाती.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान ने 'गदर 2' की रिलीज़ के समय सनी देओल को सपोर्ट किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनी देओल और शाहरुख खान ने केवल 1993 की फिल्म 'डर' में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के बीच 16 वर्षों तक किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई।
  • फिल्म 'डर' में शाहरुख खान के किरदार को अधिक महत्व दिए जाने और विलन की भूमिका को ग्लोरिफाई करने के कारण सनी देओल नाराज थे, जिससे उनके बीच अनबन उत्पन्न हुई।
  • 2023 में 'गदर 2' की सफलता के बाद शाहरुख ने सनी को कॉल कर दोनों के रिश्ते सुधरे, और सनी ने भविष्य में उनके साथ सहयोग की इच्छा जताई, केवल कलीग के रूप में।

Sunny Deol और Shah Rukh Khan ने आज तक केवल एक फिल्म में साथ काम किया है. ये फिल्म है Yash Chopra के डायरेक्शन में बनी- Darr. मूवी बड़ी हिट रही. शाहरुख स्टार बन गए. मगर दूसरी तरफ़ सनी और उनके बीच ऐसी अनबन शुरू हुई कि दोनों ने 16 साल तक बात नहीं की. हालांकि Gadar 2 की रिलीज़ के बाद उनके रिश्ते सुधरे. मगर सनी आज भी शाहरुख को अपना दोस्त नहीं, केवल कलीग बताते हैं.

Advertisement

सनी इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज़ 'बंटवारा 1947' को प्रमोट कर रहे हैं. इस दौरान वो शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर भी गए थे. बातचीत के दौरान उस घटना का ज़िक्र छिड़ गया, जब 'डर' के दौरान सनी ने सेट पर अपनी जींस फाड़ दी थी. इस पर सनी कहते हैं,

"मैं गुस्सा नहीं था. मैंने जींस इसलिए फाड़ी क्योंकि मैं खुद से बहुत नाराज़ था. जब आप यंग होते हैं तो दो लोगों के बीच ऐसी चीज़ें हो जाती हैं. मैं कभी भी ऐसा इंसान नहीं रहा. मैं खुद को लेकर कभी इन्सिक्योर नहीं महसूस करता. फिर चाहे वो सेट हो या कहीं और. लेकिन इन्सिक्योरिटी की वजह से कई एक्टर्स ऐसी चीज़ें कर बैठते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. हम वही करते हैं, जो हमारा कैरेक्टर हमसे करवाता है. हम उसके परे कुछ नहीं हो सकते. फिर भी, कई एक्टर्स बहुत इन्सिक्योर होते हैं. उसकी वजह से फिर वाइब्स गलत हो जाती हैं. लेकिन यही हमारी इंडस्ट्री की सच्चाई है."

Advertisement

ये पूछे जाने पर कि क्या शाहरुख और उनमें दोस्ती है, सनी कहते हैं,

"उस वक्त भी कोई दुश्मन तो नहीं थे. हम सब कलीग्स हैं. फिल्म इंडस्ट्री में हम सभी कलीग्स हैं, दोस्त नहीं. मैं जब चाहे उन्हें कॉल कर सकता हूं. मगर मैंने ऐसा कभी नहीं किया. मेरे जितने भी दोस्त हैं, वो या तो स्कूल से हैं या कॉलेज से. दोस्ती वो होती है, जहां आप नंगे हो जाते हैं. ये सब बचपन में ही हो पाता है, बाद में नहीं."

1993 में रिलीज़ हुई 'डर' में सनी ने एक मरीन कमांडो का रोल किया था. वहीं जूही चावला उनकी पत्नी किरण के किरदार में थीं. शाहरुख फिल्म में राहुल नाम के एक स्टॉकर बने थे. उनका ये नेगेटिव अवतार लोगों ने काफी पसंद किया था. कहा जाता है कि शाहरुख ने 'डर' में सनी को भी ओवरशैडो कर दिया था. खुद सनी ने भी इस बात को एक्सेप्ट किया है. उन्हें इस बात से नाराज़गी थी कि शाहरुख का किरदार बड़ी आसानी से उन्हें सामने से चाकू मार गया. जबकि कोई भी कमांडो कभी ऐसा होने नहीं देगा.

Advertisement

सनी का ये भी कहना था कि मेकर्स ने फिल्म में विलन को ग्लोरीफाई किया है. इस बात पर उन्होंने तब यश चोपड़ा से भी बहस कर ली थी. यही नहीं, उन्होंने ये कसम खा ली कि वो यश के साथ कभी काम नहीं करेंगे. शाहरुख से तो उन्होंने अगले 16 सालों तक बात ही नहीं की. सुभाष घई ने एक इवेंट में दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी, मगर उससे भी दाल कुछ खास गली नहीं. लेकिन 2023 में ‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद जब शाहरुख ने सनी को कॉल किया, तो उन्होंने अपने गिले-शिकवे भुला दिए. इतना ही नहीं, सनी ने भविष्य में शाहरुख के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जताई. मगर ये सब वो एक कलीग रहते हुए करना चाहते हैं.

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'रामायण' के दूसरे पार्ट और सनी देओल के रोल के क्या राज खोल दिए?

Advertisement