29 जून 2007 को Sunny Deol स्टारर Apne और Emraan Hashmi की Awarapan में क्लैश हुआ था. उस टक्कर में इमरान की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. 19 साल बाद ये दोनों एक्टर्स दूसरी बार टकराए. 14 अगस्त 2026 को Awarapan 2 और Batwara 1947 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुईं. इस बार इमरान ने अपना हिसाब बराबर करते हुए सनी की फिल्म को एकतरफ़ा मात दी. चर्चा है कि इन दोनों एक्टर्स के बीच एक तीसरा क्लैश भी हो सकता है. क्या, कब, कैसे- हम सब बताते हैं.
'आवारापन 2' वर्सेज 'बंटवारा 1947' के बाद इमरान और सनी देओल में तीसरा क्लैश होने वाला है?
इमरान हाशमी और सनी देओल में पहली टक्कर 2007 में हुई थी. तब 'अपने' ने 'आवारापन' को कुचल दिया था.

'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने 'गनमास्टर - G9' की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी. इमरान हाशमी स्टारर ये मूवी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. इसे 'आशिक बनाया आपने' वाले आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. हिमेश रेशमिया फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं. इमरान के अलावा इसमें जेनेलिया डीसूजा और अपारशक्ति खुराना भी काम कर रहे.
दूसरी तरफ़, चर्चा है कि सनी देओल स्टारर 'गबरू' भी 27 नवंबर को ही रिलीज़ होगी. इस मूवी को शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. सलमान खान भी इसमें कैमियो करेंगे. वैसे तो ये फिल्म ओरिजिनली 13 मार्च को ही आने वाली थी. मगर 'धुरंधर 2' की वजह से मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया. नई डेट 08 मई रखी गई लेकिन उन्होंने फिल्म को दोबारा टाल दिया. फिलहाल उन्होंने कोई नई डेट अनाउंस नहीं की है. मगर लोग संभावना जता रहे कि वो 27 नवंबर की तारीख पर ही सोच-विचार कर रहे. अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों को इमरान और सनी के बीच तीसरा क्लैश देखने को मिलेगा. अभी उनका स्कोर 1-1 से बराबर है.
वैसे, 08 नवंबर को ‘रामायण’ भारत में रिलीज़ होगी. अगर फिल्म को सही रिस्पॉन्स मिला तो ये महीने भर सिनेमाघरों में लगी रह सकती है. ऐसे में 27 नवंबर को इमरान की G9 और सनी की 'गबरू' के लिए कितने स्क्रीन बचेंगे, कहना मुश्किल है. एक हफ्ते बाद यानी 03 दिसंबर को प्रभास की 'फौजी' भी आएगी. ज़ाहिर है कि उसे भी खूब स्क्रीन्स मिलेंगे. यही नहीं, 27 नवंबर को सूरज बड़जात्या और आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' भी आने वाली है. ऐसे में सिनेमाघर ओवरपैक्ड रहने वाले हैं. हालांकि शुभांकर मिश्रा के साथ हुए पॉडकास्ट में सनी ने हिंट दिया है कि वो 'गबरू' की रिलीज़ स्ट्रेटजी पर अब तक सोच-विचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वो इस मूवी को थिएटर्स की जगह सीधे OTT पर भी ला सकते हैं. लेकिन फिलहाल कुछ तय नहीं और यही कारण है कि उन्होंने ‘गबरू’ की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है.
वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा









