The Lallantop

दीपिका पादुकोण के 'स्पिरिट' छोड़ने की असली वजह अब सामने आई!

संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने दीपिका पादुकोण के प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' छोड़ने की पूरी कहानी बता दी.

Advertisement
post-main-image
प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "ब्रह्मास्त्र" के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू होने वाली है और आलिया भट्ट को फिल्म में शामिल कर लिया गया है, जो करीब 25 दिन शूटिंग करेंगी साथ ही रणबीर कपूर डबल रोल निभाएंगे।
  • आलिया भट्ट को सीक्वल में कास्ट करने का फैसला फिल्म की सफलता और आगामी परियोजना की जरूरतों के मद्देनज़र लिया गया है जबकि मेकर्स दीपिका पादुकोण को वापस लाने के लिए बातचीत जारी रखे हैं।
  • इस सीक्वल की शूटिंग शुरू होने के बाद निर्माताओं को रिलीज़ की तैयारी करनी होगी और आलिया भट्ट के जुड़ने से फिल्म के प्रचार और दर्शक संख्या पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।

क्या Brahmastra: Part One – Shiva के सीक्वल में भी Alia Bhatt नजर आने वाली हैं? salman khan की Monster का टाइटल सॉन्ग कौन गा रहा है? Deepika Padukone ने Prabhas स्टारर Spirit क्यों छोड़ी थी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# सबसे कमाऊ R रेटेड फिल्म बनी 'द ओडिसी'

क्रिस्टोफर नोलन की 'ओडिसी' फिल्म R रेटेड कैटेगरी में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने दुनियाभर में 12 हजार 945 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. 17 जुलाई को रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. 'द ओडिसी' से आगे अब सिर्फ 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' है.

Advertisement

# 'थियो ऑफ गोल्डन' फिल्म में काम करेंगे टॉम हैंक्स!

ऑस्कर विनिंग एक्टर टॉम हैंक्स फिल्म 'थियो ऑफ गोल्डन' में नजर आ सकते हैं. डैडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक टॉम हैंक्स ने ऑफिशियली ये फिल्म साइन नहीं की है. बातचीत जारी है. फिल्म की कहानी राइटर एलन लेवी के बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित होगी.

# 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल में भी दिखेंगी आलिया भट्ट

Advertisement

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू होने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में आलिया भट्ट को भी कास्ट कर लिया गया है. इसके लिए आलिया करीब 25 दिन शूट करेंगी. वहीं रणबीर फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं. मेकर्स दीपिका पादुकोण को भी फिल्म में वापस लाने के लिए बातचीत कर रहे हैं.

# कौन गाएगा सलमान की 'मॉनस्टर' का टाइटल सॉन्ग?

सलमान खान स्टारर 'मॉनस्टर' के म्यूजिक की जिम्मेदारी अब विशाल मिश्रा को मिली है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल मिश्रा के जुड़ने से पहले ही फिल्म के दो गाने बन चुके हैं. लेकिन अब विशाल मिश्रा फिल्म का टाइटल सॉन्ग कंपोज करने के साथ-साथ इसे गाएंगे भी. फिल्म को वामसी पैडिपली ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है.

# 'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज

निमिषा साजयन और बरुण सोबती स्टारर 'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्राइम वीडियो की ये फिल्म 28 अगस्त को प्रीमियर होगी. फिल्म को अंबिका पंडित ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी बबीता सिंह नाम की एक पुलिस ऑफिसर की है, जो एक मर्डर केस की जांच कर रही है. लेकिन इस केस की तह तक पहुंचते-पहुंचते उसकी अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज सामने आने लगते हैं, जो उसके दिमाग में उथल-पुथल मचा देते हैं. 

# दीपिका ने क्यों छोड़ी थी 'स्पिरिट', अब पता चला!

दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ दी थी. बताया गया कि मेकर्स दीपिका की कुछ मांगों से असहमत थे. मसलन, वो वर्किंग आवर्स कम करवाना चाहती थीं. अपनी टीम के लिए फाइव स्टार सुविधा चाहती थीं. फीस को लेकर भी कुछ खींचतान थी. मगर अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने इस मामले की सच्चाई बताई है. प्रणय ने NTV तेलुगु को दिए इंटरव्यू में बताया कि दीपिका ने फिल्म के प्रॉफिट में 10 प्रतिशत का शेयर मांगा था. ये गणित मेकर्स के लिए काम नहीं कर पा रहा था. इसलिए दीपिका इस फिल्म से अलग हो गईं. प्रभास स्टारर इस फिल्म में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया. 

वीडियो: 'कल्कि-2' और 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण क्यों बाहर हुईं?

Advertisement