The Lallantop

सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचे प्रोड्यूसर?

'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.

Advertisement
post-main-image
'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और इसे यूनाइटेड किंगडम में 'A' सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें सेक्सुअल कॉन्टेंट और हिंसा को लेकर सख्त रेटिंग दी गई है।
  • 'टॉक्सिक' को वॉयलेंस और सेक्सुअल कॉन्टेंट के मामले में 'एनिमल' और 'धुरंधर' से ज्यादा सख्त रेटिंग मिलने का कारण ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन का फिल्म की सामग्री का कड़ाई से मूल्यांकन है।
  • यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जिससे इसका प्रभाव अगले साल के बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर देखा जाएगा।

Yash स्टारर Toxic: A Fairytale for Grown-Ups ने Dhurandhar और Animal को कैसे पीछे छोड़ दिया है? Salman Khan को लेकर प्रोड्यूसर नमित जैन सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचे हैं? साथ ही जानिए कि Ranbir Kapoor, Ramayana के बाद किस फिल्म में डबल रोल करने वाले हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 6 नवंबर को रिलीज़ होगी 'क्लब किड'

डायरेक्टर जॉर्डन फर्स्टमैन की फिल्म 'क्लब किड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कारा डेलविन स्टारर ये फिल्म 6 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क के एक क्लब प्रमोटर की है, जिसे क्लब पार्टियों का खूब शौक है. लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसे अचानक पता चलता है कि उसका 10 साल का एक बेटा है. जो अब उसके साथ रहने वाला है.

Advertisement

# रामायण' के बाद फिर से डबल रोल करेंगे रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग में बिजी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो जनवरी 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे. इसके बाद अप्रैल से 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे. खास बात ये है कि 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल में रणबीर एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगे. वो शिवा के साथ देव का किरदार भी निभा सकते हैं. 'शमशेरा', 'एनिमल' और 'रामायण' के बाद ये पिछले चार सालों में रणबीर की चौथी डबल रोल वाली फिल्म होगी.

# 'ईस्ट ऑफ ईडन' की रिलीज़ डेट अनाउंस

Advertisement

फ़्लोरेन्स प्यू स्टारर सीरीज़ 'ईस्ट ऑफ ईडन' की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है. जॉन स्टाइनबेक के फेमस नॉवेल पर बनी ये सीरीज़ 1 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. कहानी कैलिफॉर्निया की सालिनास वैली में रहने वाले दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच के मतभेद और रिश्तों की उलझनों को सीरीज़ में एक्सप्लोर किया जाएगा.

# 'टॉक्सिक' ने 'एनिमल'-'धुरंधर' को पछाड़ डाला

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कुछ लोगों को ये हिंदी ट्रेलर से भी ज्यादा पसंद आ रहा है. यूनाइटेड किंगडम (UK) में फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन यानी BBFC ने फिल्म में सेक्सुअल कॉन्टेंट और खूनी हिंसा का हवाला देते हुए ये रेटिंग दी है. खास बात ये है कि 'टॉक्सिक' को वॉयलेंस और सेक्सुअल कॉन्टेंट के मामले में 'एनिमल' और 'धुरंधर' से भी ज्यादा सख्त रेटिंग मिली है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# सलमान खान को लेकर क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर?

सलमान खान के ब्लैक बक पोचिंग केस पर बन रही फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने 27 जुलाई 2026 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. 'काला हिरण' का दूसरा टीज़र 17 जुलाई को रिलीज हुआ था. जिसके बाद सलमान की तरफ से इसे बैन करने की मांग की गई थी. 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने टीज़र हटाने का आदेश दिया था. अब अमित जानी ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उनका कहना है कि अगर 'पर्सनैलिटी राइट्स' के नाम पर किसी एक्टर को फिल्ममेकर की क्रिएटिव आजादी रोकने की इजाजत दी गई, तो इसका असर इंडिपेंडेंट फिल्ममेकिंग पर पड़ेगा.

# यामी की 'नई नवेली' का 'प्रहार' से होगा क्लैश

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ये फैमिली हॉरर कॉमेडी 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म की कहानी मेरठ के एक परिवार की है, जिसमें यामी एक नई-नवेली बहू बनकर पहुंचती हैं. मगर इसमें कुछ लोचा है. लोगों को लगता है कि वो वो महिला डायन है. खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला राजकुमार राव की 'प्रहार' और रजनीकांत की 'जेलर 2' से होगा. हालांकि 'जेलर 2' एक दिन पहले 15 अक्टूबर को रिलीज होगी.

वीडियो: खत्म हुआ इंतजार! सलमान खान स्टारर SVC63 के टाइटल का खुलासा हो गया

Advertisement